PahadisInIndia

  • Login
  • SignUp
  • COVID-19 Tracker

देवीधूरा के वाराही देवी मंदिर में आठ मिनट चली बग्वाल

by Ganesh_Kandpal

Aug. 22, 2021, 7:42 p.m. [ 632 | 0 | 1 ]
<<See All News



उत्तराखंड में चंपावत जिले में स्थित मां वाराही धाम देवीधुरा में रक्षाबंधन पर प्रसिद्ध बग्वाल खेली गई। करीब आठ मिनट चल चली बग्वाल में 75 लोग घायल हुए। घायलों में अधिकतर रण बाँकुरे शामिल हूए। प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन के तहत ही बग्वाल मेले का आयोजन किया गया था। बाहर के लोगों के लिए बग्वाल में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।
सुबह छह बजे पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी के नेतृत्व में वाराही धाम में विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ।सुबह 11:02 बजे से शंखनाद के साथ चारो खामों ने फलों की बग्वाल शुरू कर दी थी। उसके कुछ ही सेकेंड बाद वहां पत्थरो, ईटो और डंडों की बग्वाल शुरू हो गई थी।11:10 बजे धर्मानंद पुजारी ने शंखनाद और चंवर झुलाकर बग्वाल समापन की घोषणा की।

पत्थर और ईंट लगने से रणबाँकुरे सहित 75 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया। पाटी अस्प्ताल के चिकित्साधीक्षक डॉ आभाष सिंह ने बताया कि बग्वाल में करीब 75 लोग घायल हुए।


Previous
Next
Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Ad Loading...
Search
Explore News by Type
Card image cap Public_Interest

पर्यटक दंपती की बीच रोड में हाथापाई, पत्नी ने पति की कर दी धु…

नैनीताल: दिल्ली से नैनीताल घुमने आए पर्यटक दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई कहासुनी बड़ी तो दोनों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। जिसके बाद महिला…

खबर पढ़ें
Card image cap Health

उत्तराखंड में आज 12 लोग कोरोना संक्रमित

आज रविवार को उत्तराखंड में कोविड-19 के मात्र 12 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 16 लोगों को डिस्चार्ज किया गया अभी भी 317 लोग विभिन्न अ…

खबर पढ़ें
PahadisInIndia

The complete web portal for all Pahadis in India

PahadisInIndia
Bara Bazar,Nainital
Uttarakhand 263001
Phone: +91-7895123468 contact@pahadisinindia.com
  • Login
  • SignUp
  • COVID-19 Tracker