PahadisInIndia

  • Login
  • SignUp
  • COVID-19 Tracker

संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल, बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री ने जताई खुशी

by Ganesh_Kandpal

Aug. 3, 2024, 7:04 p.m. [ 391 | 0 | 0 ]
<<See All News



### संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल, बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री ने जताई खुशी

नैनीताल: कलाकारों को प्रोत्साहन और कला को बढ़ावा देने वाले संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने पर बॉलीवुड अभिनेता मुकेश जे भारती और अभिनेत्री मंजू भारती बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि संतोष गंगवार जैसे नेताओं के जरिए कला और अदाकारी को बल मिलता है। अब उनके राज्यपाल बनने से निश्चित ही झारखंड में अभिनय के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्य के कलाकारों के बीच सामंजस्य बनेगा और कला के क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुकेश जे भारती और मंजू भारती ने राज्यपाल संतोष गंगवार के प्रति भारत सरकार द्वारा शुभकामनाएं दी हैं और बधाई देने बरेली पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि झारखंड की जनता को संतोष गंगवार जी के नेतृत्व में बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। मंजू भारती ने कहा कि उन्हें आशा है कि झारखंड में और भी फिल्मों की शूटिंग का अवसर मिलेगा।

महामहिम श्री संतोष गंगवार ने भी अभिनेता मुकेश जे भारती और फिल्म निर्माता मंजू भारती को भविष्य में सफल होने का आशीर्वाद दिया। झारखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों में भी संतोष गंगवार को राज्यपाल बनाए जाने पर खुशी की लहर है।


Previous
Next
Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Ad Loading...
Search
Explore News by Type
Card image cap Public_Interest

कुमाऊं विश्वविद्यालय में करंट सिनेरियो ऑफ लाइक्नोलॉजी इन पर ड…

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी और पूर्व निदेशक एनबीआरआई लखनऊ, डॉ.…

खबर पढ़ें
Card image cap Politics

आशीष बजाज बने भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर संयोजक

### आशीष बजाज बने भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर संयोजक भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरुण मित्तल ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बि…

खबर पढ़ें
PahadisInIndia

The complete web portal for all Pahadis in India

PahadisInIndia
Bara Bazar,Nainital
Uttarakhand 263001
Phone: +91-7895123468 contact@pahadisinindia.com
  • Login
  • SignUp
  • COVID-19 Tracker