PahadisInIndia

  • Login
  • SignUp
  • COVID-19 Tracker

कैची धाम व्यापार मंडल ने नये व्यापार मण्डल के गठन पर जताई आपत्ति , कहा अवैध है नया व्यापार मण्डल

by Ganesh_Kandpal

Aug. 23, 2024, 11:30 a.m. [ 815 | 0 | 0 ]
<<See All News



कैची धाम, 22 अगस्त 2024:
आज कैची धाम व्यापार मंडल समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी, सदस्य, और स्थानीय व्यापारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने की। इस बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और प्रस्तावों पर विचार किया गया।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने 21 अगस्त को समाचार पत्रों और डिजिटल मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें अखिलेश सेकवाल की अध्यक्षता में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के गठन की घोषणा की गई थी। कैंची के व्यापारियों का दावा है कि यह गठन अवैध है और कैची धाम के व्यापारियों के साथ धोखा किया गया है।

कैची धाम के व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि 21 अगस्त को जिस व्यापार मंडल का गठन किया गया है, वह पूर्ण रूप से अवैध है। इसके अलावा, नये व्यापार मंडल के पदाधिकारी कैची धाम के स्थानीय निवासी भी नहीं हैं, और ना ही इसके गठन से पूर्व कैची धाम के स्थानीय व्यापारियों को कोई सूचना दी गई थी।

व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, सचिव विक्रम तिवारी, उपसचिव रमेश किरौला, कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, और अन्य पदाधिकारियों ने एक स्वर में इस अवैध गठन की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह व्यापार मंडल स्थानीय व्यापारियों के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में मान्यता नहीं दी जाएगी।

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने भी इस अवैध व्यापार मंडल के गठन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई है और प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैची धाम के व्यापारी अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

कैची धाम व्यापार मंडल ने इस अवैध गठन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है और इसके सभी सदस्यों से अपील की है कि वे एकजुट होकर इस अवैध गतिविधि का विरोध करें।

रिपोर्टर: गणेश काण्डपाल
**कैची धाम से


Previous
Next
Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Ad Loading...
Search
Explore News by Type
Card image cap Public_Interest

कुमाऊं आयुक्त का सख्त एक्शन: डॉक्टर की उपस्थित वार्ड बॉय द्वारा लग…

हल्द्वानी, 23 अगस्त 2024: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं और विकास क…

खबर पढ़ें
Card image cap entertainment

नैनीताल में बनी फिल्म "तिकड़म" रिलीज, पलायन के दर्द को बयां कर…

नैनीताल। हार्दिक गुज्जर फिल्म, स्काईलार्क प्रोडक्शन और बैकबेंचर्स पिक्चर्स के बैनर तले विवेक अंचलिया के निर्देशन में बनी बॉलीवुड हिंदी फिल्म "तिकड़म" 23 अगस्त 2024…

खबर पढ़ें
PahadisInIndia

The complete web portal for all Pahadis in India

PahadisInIndia
Bara Bazar,Nainital
Uttarakhand 263001
Phone: +91-7895123468 contact@pahadisinindia.com
  • Login
  • SignUp
  • COVID-19 Tracker