नैनीताल के प्रखर का IIT कानपुर पीएच.डी. में चयन, GATE व UGC-NET में भी हासिल की सफलता

by Ganesh_Kandpal

June 18, 2025, 9:03 p.m. [ 387 | 0 | 0 ]
<<See All News



नैनीताल के प्रखर साह का IIT कानपुर में पीएच.डी. में चयन, GATE व UGC-NET में भी हासिल की सफलता

नैनीताल, 18 जून। pahadis in india
मल्लीताल, नैनीताल निवासी प्रखर साह ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के अर्थ साइंस विभाग में पीएच.डी. कार्यक्रम हेतु चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

प्रखर ने GATE 2025 (भूविज्ञान विषय) तथा UGC-NET (अर्थ साइंस विषय) जैसी कठिन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर यह सफलता अर्जित की। उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कुमाऊँ विश्वविद्यालय, डी.एस.बी. कैंपस, नैनीताल से की है। इससे पहले उन्होंने इंटरमीडिएट सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल से पूर्ण किया।

प्रखर साह, प्रगति कुमार साह (सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग) और सीमा साह (शिक्षिका, जूनियर हाई स्कूल, खुर्पाताल) के पुत्र हैं। उनका यह चयन न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि भूविज्ञान और पर्यावरणीय अनुसंधान के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है।

प्रखर की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है, और वह नैनीताल के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।


Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Ad Loading...
Search
Explore News by Type
Card image cap Accident

नैनीताल:दौड़ते समय युवक की रहस्यमयी मौत, अस्पताल पहुंचने से पह…

दौड़ते समय 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार नैनीताल। शहर में एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। मल्लीताल निव…

खबर पढ़ें
Card image cap Public_Interest

लेक सिटी वेलफेयर क्लब 23 जून को बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल मे…

लेक सिटी वेलफेयर क्लब पिछले 15 वर्षों से निभा रहा मानवीय जिम्मेदारी का संकल्प नैनीताल | Pahadis in India लेक सिटी वेलफेयर क्लब, जो कि विशेष रूप से महि…

खबर पढ़ें