by Ganesh_Kandpal
June 20, 2025, 5:56 a.m.
[
80 |
0
|
0
]
<<See All News
नैनीताल नगर निकाय कर्मचारी महासंघ चुनाव: शोभा अध्यक्ष, रितेश महासचिव निर्वाचित
नैनीताल | 20 जून 2025
नैनीताल नगर निकाय कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव गुरुवार को सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पालिका सभागार में आयोजित की गई, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।
चुनाव परिणामों के अनुसार शोभा चौहान को अध्यक्ष, खष्टी साह को उपाध्यक्ष, रितेश कपिल को महासचिव और मीना काफलिया को उप सचिव चुना गया। सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र ही प्राप्त हुआ, जिस कारण सभी उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किए गए।
चुनाव प्रक्रिया की निगरानी मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील खोलिया द्वारा की गई। इस अवसर पर पीयूष भंडारी, दीपक कुमार, गोपाल नेगी समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी के गठन पर कर्मचारियों में उत्साह देखा गया और सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
सातताल में पर्यटक ने मारी संरक्षित पक्षी को गोली, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत नैनीताल। पर्यटन स्थल सातताल में एक दुर्लभ और संरक्षि…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.