मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत की तैयारियां पूर्ण, मंडल बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय

by Ganesh_Kandpal

June 5, 2025, 8:36 p.m. [ 358 | 0 | 0 ]
<<See All News



Pahadies in India |

नैनीताल, 5 जून 2025।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के 6 जून को नैनीताल आगमन को लेकर भाजपा मंडल की बैठक आज नैनीताल क्लब में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह और स्व. एन.के. आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप 2025 के समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी क्रिकेट कप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित करेंगे।
बैठक में स्वागत स्थल, मंच सज्जा, स्वयंसेवकों की ड्यूटी, यातायात व्यवस्था और मीडिया समन्वय जैसे अहम बिंदुओं पर ज़िम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रमुख उपस्थित गण:
मनोज जोशी, आशीष बजाज, विक्रम राठौर, मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट, विकास जोशी, काजल आर्या, प्रदीप आर्या, आयुष भण्डारी, भारत मेहरा, मयंक पंत, कमल जोशी, बिमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, कविता गंगोला, आशु उपाध्याय, भगवत रावत, रितुल कुमार, पार्थ साह, पंकज भट्ट, राहुल नेगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता।

सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि मुख्यमंत्री के स्वागत को यादगार बनाया जाएगा।


Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Ad Loading...
Search
Explore News by Type
Card image cap Public_Interest

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक सम्पन्न, 12 जून को भव्य माता की च…

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक सम्पन्न, 12 जून को होगा भव्य माता की चौकी कार्यक्रम रुद्रपुर की गगन ग्रोवर भजन मंडली करेगी भजनों की प्रस्तुति नैनीताल। लेक सि…

खबर पढ़ें
Card image cap Public_Interest

नैनीताल चिड़ियाघर में पर्यावरण दिवस पर छात्रों का जोश, नुक्कड़ न…

Pahadies in India | नैनीताल चिड़ियाघर में पर्यावरण दिवस पर छात्रों का जोश, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल, 5 जून 2025। उच्च स्थलीय प्रा…

खबर पढ़ें