खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 21, 2026 78 views
खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को नयागांव, कालाढूंगी और चकलुआ क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। नयागांव में दूध लेकर आने वाले एक दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान एक वाहन से दूध के 2 नमूने लिए गए। वहीं कालाढूंगी के मुख्य बाजार और चकलुआ में आधा दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। एक प्रतिष्ठान से राष्ट्रीय दाल सर्विलांस अभियान के तहत 2 प्रकार की दालों के कुल 4 नमूने संदेह के आधार पर लेकर राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे केवल गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही विक्रय करें, बिना बिल के खरीदारी न करें और स्टॉक रजिस्टर का नियमित संधारण रखें।
खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए body image 1
खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए body image 2
साथ ही एक्सपायरी खाद्य सामग्री का भंडारण या बिक्री न करने, प्रतिष्ठानों में नियमित साफ-सफाई और कीट नियंत्रण के लिए दवा छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को सही श्रेणी में लाइसेंस बनवाकर उसे प्रतिष्ठान में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। लाइसेंस प्रस्तुत न करने की स्थिति में Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा 31(1) और 31(2) के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। आयुक्त के निर्देश पर गठित संयुक्त टीमें प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही हैं और उसकी रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय को भेजी जा रही है।
खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 120

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 86

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 53

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 295

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 63

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 42

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 74

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 139

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 101

रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने आगरा में आयोजित रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन …
Scroll to load more stories