क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले बवाल, नगर पालिका समर्थकों पर पिच कब्जाने का आरोप
January 27, 2026
•
28 views
खेल
नैनीताल: जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मल्लीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को विवाद की भेंट चढ़ गई। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और 32 टीमों का पंजीकरण किया गया था।
सुबह करीब 8:30 बजे जब खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी मैदान में मैट बिछाने पहुंचे, तभी नगर पालिका अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में पहुंचे लगभग 50 से अधिक लोगों ने पिच पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया और आधी क्रिकेट मैट बिछाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान कुछ लोगों द्वारा जिला क्रीड़ा अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग एवं अनुचित व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है।
खेल विभाग ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए लगभग 20 दिनों से पिच निर्माण का कार्य कराया गया था तथा सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी थीं। पहले मुकाबले में नेक्सस और नैनीताल जाइंट्स के आमने-सामने होने की तैयारी थी, लेकिन विवाद के चलते मैच नहीं हो सका।
विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता की नई तिथि एवं समय शीघ्र घोषित किया जाएगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!