क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 27, 2026 231 views
क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में खेल
नैनीताल: नैनीताल, 27 जनवरी सरोवर नगरी में मंगलवार को फ्लैट्स डीएसए मैदान में आयोजित होने वाली पृथ्वीराज सिंह बिष्ट जिला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता उस समय विवाद में घिर गई जब नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और खेल विभाग के अधिकारियों के बीच आयोजन को लेकर तीखी बहस हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल द्वारा प्रस्तावित था। इसी दौरान जिला खेल निदेशक निर्मला पंत अपनी टीम के साथ ‘पहले आओ पहले पाओ’ क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों के लिए मैदान पहुंचीं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। पालिका अध्यक्ष ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि फ्लैट्स मल्लीताल स्थित खेल मैदान वर्ष 1923 से नगर पालिका परिषद के अधीन संचालित है और ऐतिहासिक रूप से यहां पृथ्वीराज सिंह बिष्ट मेमोरियल टूर्नामेंट आयोजित होता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खेल विभाग द्वारा मैदान में जबरन हस्तक्षेप कर तैयारियों में व्यवधान उत्पन्न किया गया तथा उच्च न्यायालय और नगरपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम से सभासदों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं खेल विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट में आरोप लगाया गया है कि जिला प्रशासन के संयुक्त निर्देशन में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण थीं। 32 टीमों का पंजीकरण किया जा चुका था और पिच निर्माण का कार्य लगभग 20 दिनों से चल रहा था। सुबह करीब 8:30 बजे जब अधिकारी और खिलाड़ी मैदान में मैट बिछाने पहुंचे तो नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देशन में पहुंचे लोगों ने पिच पर कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई गई है। खेल विभाग के अनुसार विवाद के चलते पहला मैच नहीं हो सका, जिससे खिलाड़ी निराश हैं। विभाग ने प्रतियोगिता की नई तिथि शीघ्र घोषित करने की बात कही है। अब दोनों पक्षों की तहरीरों के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह विवाद किस दिशा में आगे बढ़ेगा
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 193

बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान

नैनीताल: बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान हल्द्वानी, 31 जनवरी 2026। आर्यमान …
मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 52

मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार

नैनीताल: कुमाऊँ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा क्षेत्र में एक …
अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 30, 2026 199

अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली

नैनीताल: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, बल्कि …
क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले बवाल, नगर पालिका समर्थकों पर पिच कब्जाने का आरोप खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 28

क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले बवाल, नगर पालिका समर्थकों पर पिच कब्जाने का आरोप

नैनीताल: जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मल्लीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार …
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटा कैलाश मेले को भव्य बनाने की तैयारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 172

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटा कैलाश मेले को भव्य बनाने की तैयारी

नैनीताल: महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को छोटा कैलाश मंदिर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष …
77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से  मनाया video thumbnail
VIDEO
सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 26, 2026 220

77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से मनाया

नैनीताल: 77वां गणतंत्र दिवस जनपद नैनीताल में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलेभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया …
पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 08, 2026 107

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले

हल्द्वानी: सर्किट हाउस काठगोदाम में अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण/आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में …
श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 305

श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार

नैनीताल: नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा (स्थापना वर्ष 1918) विगत कई दशकों से नगर …
नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन video thumbnail
VIDEO
राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 299

नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नैनीताल: नैनीताल। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और …
जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त  रहे पूरी तरह सख्त जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 03, 2026 143

जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त रहे पूरी तरह सख्त

नैनीताल: हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं को गंभीरता …
Scroll to load more stories