श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटा कैलाश मेले को भव्य बनाने की तैयारी
January 27, 2026
•
173 views
जनहित
नैनीताल: महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को छोटा कैलाश मंदिर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा ने बताया कि गत वर्ष करीब 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि इस वर्ष 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने मंदिर मार्ग पर साइनेज बोर्ड, पार्किंग, रूट प्लान, सफाई, शौचालय, बिजली एवं पेयजल व्यवस्था 10 फरवरी से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने अधिक क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने, पेयजल टैंकर की व्यवस्था करने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस व होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
पर्यटन विभाग को प्लास्टिक मुक्त मंदिर के प्रचार हेतु साइनेज लगाने तथा जिला पंचायत को डस्टबिन लगाने व मेले के बाद कूड़ा निस्तारण समय पर कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!