देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, 14 जून मतदान
June 09, 2026
•
8 views
राजनीति
नैनीताल: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद शाखा चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, 14 जून को होगा मतदान
नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद शाखा नैनीताल (पंजीकरण संख्या-376) के गठन एवं चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव की देखरेख में आयोजित प्रक्रिया के दौरान धीरज कटियार ने अपने दोनों पदों से नाम वापस ले लिया।
अध्यक्ष पद के लिए धर्मेश प्रसाद को धनुष-बाण, कमल सिलेलान को उगता सूरज तथा त्रिलोचन टांक को गुलाब का फूल चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर कमल कुमार को लालटेन, रवि कुमार को अलमारी तथा संजय कुमार को छाता चुनाव चिह्न मिला।
सचिव पद के लिए दीपक कुमार को पंखा और सोनू सहदेव को पतंग चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
चुनाव समिति में मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव के साथ मनोज चौहान, राहुल तथा मनोज कुमार चुनाव अधिकारी के रूप में शामिल रहे।
संघ की नगर परिषद शाखा के पदाधिकारियों के चयन के लिए 14 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा।
— पहाड़ीज़ इन इंडिया
🌐 pahadisinindia.com

Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!