आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 09, 2026 31 views
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने नाम किए हैं। क्लब को सर्वश्रेष्ठ फोटो, सर्वश्रेष्ठ होर्डिंग और सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट वीडियो के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा स्थापित ओपन जिम और रोटरी सेल्फी प्वाइंट परियोजना के लिए प्रदान किया गया। मंडल 3110 के पब्लिक इमेज चेयरमैन वरिष्ठ रोटेरियन विक्रम सयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी 2026 को खेलगांव, आगरा में आयोजित वृहद सेमिनार में डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न क्लबों ने बेस्ट फोटो, बेस्ट वीडियो और बेस्ट होर्डिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इसमें रोटरी क्लब नैनीताल ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर तीनों श्रेणियों में अवार्ड प्राप्त कर मंडल में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। सेमिनार का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजन विद्यार्थी, नीरव निमेष, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी तथा भावी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. राजीव मित्तल सहित कई गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड body image 1
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड body image 2
नैनीताल से पब्लिक इमेज चेयरमैन रो. विक्रम सयाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। आरती कला केंद्र की बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘सेवा व बाल श्रम’ विषय पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सामाजिक संदेश दिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजन विद्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा, सच्चाई और विश्व सहचर्य ही रोटरी की वास्तविक शक्ति है। रो. विक्रम सयाल ने कहा कि सेवा को व्यवहार और विचारों में उतारना ही रोटरी की पहचान है। रो. राजीव मित्तल ने रोटरी की सकारात्मक छवि को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन सुभाषिनी पालीवाल एवं अपर्णा पोद्दार ने किया। अंत में डॉ. सुरभि गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। रोटरी क्लब नैनीताल की इस उपलब्धि से क्लब सदस्यों और नगरवासियों में हर्ष का माहौल है।
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 70

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 38

रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने आगरा में आयोजित रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन …
पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 08, 2026 235

पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) नैनीताल इकाई की बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई। …
बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 326

बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान

नैनीताल: बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान हल्द्वानी, 31 जनवरी 2026। आर्यमान …
मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 86

मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार

नैनीताल: कुमाऊँ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा क्षेत्र में एक …
अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 30, 2026 288

अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली

नैनीताल: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, बल्कि …
क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 291

क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में

नैनीताल: नैनीताल, 27 जनवरी सरोवर नगरी में मंगलवार को फ्लैट्स डीएसए मैदान में आयोजित होने वाली पृथ्वीराज सिंह बिष्ट जिला मेमोरियल …
क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले बवाल, नगर पालिका समर्थकों पर पिच कब्जाने का आरोप खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 50

क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले बवाल, नगर पालिका समर्थकों पर पिच कब्जाने का आरोप

नैनीताल: जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मल्लीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार …
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटा कैलाश मेले को भव्य बनाने की तैयारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 215

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटा कैलाश मेले को भव्य बनाने की तैयारी

नैनीताल: महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को छोटा कैलाश मंदिर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष …
77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से  मनाया video thumbnail
VIDEO
सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 26, 2026 251

77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से मनाया

नैनीताल: 77वां गणतंत्र दिवस जनपद नैनीताल में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलेभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया …
Scroll to load more stories