बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 01, 2026 194 views
बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान शिक्षा
नैनीताल: बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान हल्द्वानी, 31 जनवरी 2026। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी में शनिवार को वार्षिक स्कूल फेट/कौशल मेला उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। मेले से प्राप्त धनराशि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं को दान की जाएगी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा, उप-प्रधानाचार्य श्री प्रकाश कुमार, प्रधानाध्यापिका श्रीमती वंदना टम्टा, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजर श्री सुरेश बाजपेयी, अतिथि श्रीमती नंदिनी पंत एवं श्रीमती संगीता सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। गुब्बारे छोड़कर मेले का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया, जिससे समारोह का उत्साह दोगुना हो गया। इस वर्ष फेट की थीम ‘स्किल एजुकेशन/कौशल शिक्षा’ रही।
बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान body image 1
बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान body image 2
सीबीएसई की योजना के अनुरूप विद्यार्थियों ने कौशल शिक्षा पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश दिया। फेट में लगे फूड स्टॉल मुख्य आकर्षण रहे। द रॉयल बाइट, द वाफल स्ट्रीट, हाफ मून कैफे, सतरंगी रसोई, मद्रासी डोसा, बिरयानी ब्लिस, मंची कॉर्नर सहित विभिन्न स्टॉलों पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं नूपुर क्रिएशन्स, कपास और कल्याणी एथनिक्स जैसे स्टॉलों पर खरीदारी भी हुई। गेम ज़ोन में हाउज़ी, बॉलिंग, ट्रेज़र हंट, फेस आर्ट, म्यूज़िक मैनिया, हिट द विकेट सहित कई मनोरंजक खेलों ने बच्चों को आकर्षित किया। रंग-बिरंगे स्टॉल और उत्सवमय माहौल से पूरा परिसर जीवंत नजर आया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व, टीमवर्क, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। विद्यालय प्रबंधन के सफल आयोजन की अभिभावकों और आगंतुकों ने सराहना की।
बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 53

मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार

नैनीताल: कुमाऊँ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा क्षेत्र में एक …
अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 30, 2026 199

अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली

नैनीताल: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, बल्कि …
क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 231

क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में

नैनीताल: नैनीताल, 27 जनवरी सरोवर नगरी में मंगलवार को फ्लैट्स डीएसए मैदान में आयोजित होने वाली पृथ्वीराज सिंह बिष्ट जिला मेमोरियल …
क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले बवाल, नगर पालिका समर्थकों पर पिच कब्जाने का आरोप खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 28

क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले बवाल, नगर पालिका समर्थकों पर पिच कब्जाने का आरोप

नैनीताल: जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मल्लीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार …
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटा कैलाश मेले को भव्य बनाने की तैयारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 173

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटा कैलाश मेले को भव्य बनाने की तैयारी

नैनीताल: महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को छोटा कैलाश मंदिर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष …
77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से  मनाया video thumbnail
VIDEO
सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 26, 2026 220

77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से मनाया

नैनीताल: 77वां गणतंत्र दिवस जनपद नैनीताल में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलेभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया …
पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 08, 2026 107

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले

हल्द्वानी: सर्किट हाउस काठगोदाम में अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण/आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में …
श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 305

श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार

नैनीताल: नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा (स्थापना वर्ष 1918) विगत कई दशकों से नगर …
नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन video thumbnail
VIDEO
राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 299

नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नैनीताल: नैनीताल। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और …
जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त  रहे पूरी तरह सख्त जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 03, 2026 143

जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त रहे पूरी तरह सख्त

नैनीताल: हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं को गंभीरता …
Scroll to load more stories