खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी
March 06, 2026
•
89 views
जनहित
नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी
हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)।
खाड़ी देशों में चल रहे सैन्य संघर्ष को देखते हुए जिला प्रशासन नैनीताल ने वहां फंसे जनपद के नागरिकों की सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि यदि जनपद नैनीताल का कोई भी निवासी कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन अथवा यूएई में फंसा हुआ है, तो उनके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है, ताकि शासन-प्रशासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर उनकी सुरक्षित भारत वापसी के लिए समयबद्ध व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि कुवैत में फंसे लोगों के लिए मोबाइल नंबर +965-65501946 तथा ईमेल community.kuwait@mea.gov.in, सऊदी अरब के लिए मोबाइल +966-11-4884697 तथा ईमेल cw.riyadh@mea.gov.in, बहरीन के लिए मोबाइल +973-39418071, +973-38400433 तथा यूट्यूब चैनल Embassy of India, Bahrain और यूएई के लिए मोबाइल +971-2-4492700 तथा वेबसाइट www.indembassyuae.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि केवल आधिकारिक एवं सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!