15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 09, 2026 71 views
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में लोक निर्माण विभाग की कुल 12 करोड़ 58 लाख 12 हजार रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 9 करोड़ 45 लाख 99 हजार रुपये की चार योजनाओं का शिलान्यास तथा 3 करोड़ 12 लाख 13 हजार रुपये की एक योजना का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए 73वें संविधान संशोधन के तहत 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों के हस्तांतरण की प्रक्रिया पर कार्य कर रही है। राज्य के सभी जनपदों में नए पंचायत भवनों का निर्माण और पुराने भवनों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। अब तक 14,027 नए गांवों को सड़क मार्ग से जोड़कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना के तहत पांच हजार से अधिक होम स्टे पंजीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 1,118 लाभार्थी योजना का लाभ ले चुके हैं। बायपास निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं विभागीय समीक्षा के दौरान सतपाल महाराज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंचीधाम बायपास निर्माण कार्य 15 जून तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि 75 मीटर स्पान के प्रस्तावित पुल के निर्माण में यदि विलंब की संभावना हो तो अस्थायी वैलीब्रिज की व्यवस्था कर बायपास को समयसीमा के भीतर यातायात के लिए खोल दिया जाए। उन्होंने जनपद की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव प्राथमिकता से शासन को भेजने तथा भारी वाहनों के अनुरूप सड़कों का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज body image 1
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज body image 2
हॉटमिक्स कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। अतिक्रमण हटाने व भू-कटाव रोकने के निर्देश सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त गूलों और नहरों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने को कहा। भीमताल-नौकुचियाताल नहर से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। भीमताल की ढुंगसील पहाड़ी से हो रहे भू-कटाव को रोकने, झीलों-नदियों से गाद हटाने तथा नदियों को वैज्ञानिक तरीके से चैनलाइज करने हेतु आधुनिक मशीनरी खरीदने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। स्वच्छता व होम स्टे गुणवत्ता पर जोर पंचायतीराज विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव से लेकर मुख्यालय तक कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कॉम्पैक्टर का उपयोग बढ़ाया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए कि सभी होम स्टे में स्वच्छ शौचालय और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो। सरकार होम स्टे योजना के अंतर्गत कमरों की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। बैठक में विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याएं रखीं। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 31

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 39

रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने आगरा में आयोजित रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन …
पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 08, 2026 235

पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) नैनीताल इकाई की बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई। …
बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 326

बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान

नैनीताल: बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान हल्द्वानी, 31 जनवरी 2026। आर्यमान …
मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 86

मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार

नैनीताल: कुमाऊँ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा क्षेत्र में एक …
अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 30, 2026 288

अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली

नैनीताल: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, बल्कि …
क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 291

क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में

नैनीताल: नैनीताल, 27 जनवरी सरोवर नगरी में मंगलवार को फ्लैट्स डीएसए मैदान में आयोजित होने वाली पृथ्वीराज सिंह बिष्ट जिला मेमोरियल …
क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले बवाल, नगर पालिका समर्थकों पर पिच कब्जाने का आरोप खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 50

क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले बवाल, नगर पालिका समर्थकों पर पिच कब्जाने का आरोप

नैनीताल: जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मल्लीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार …
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटा कैलाश मेले को भव्य बनाने की तैयारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 215

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटा कैलाश मेले को भव्य बनाने की तैयारी

नैनीताल: महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को छोटा कैलाश मंदिर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष …
77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से  मनाया video thumbnail
VIDEO
सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 26, 2026 251

77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से मनाया

नैनीताल: 77वां गणतंत्र दिवस जनपद नैनीताल में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलेभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया …
Scroll to load more stories