काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 23, 2026 12 views
काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास मनोरंजन
नैनीताल: संस्कृति विभाग के सौजन्य से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा होटल सेंट्रल में महिला होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर योगेश कुमार गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। रंगों का यह त्योहार समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब कई वर्षों से इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से शहर की महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करता आ रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों से समां बांध दिया। “काहे भिगोया मेरा चीर, कन्हैया तुझे जाने ना दूंगी”, “शिव के मन माहि बसे काशी”, “जल कैसे भरूं जमुना गहरी”, “होली खेले दशरथ के वीर”, “उड़ गयो अबीर गुलाल”, “नैनीताल की नैना मैया”, “बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गए” जैसे गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न स्वांगों के माध्यम से सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत किए गए, जिससे आयोजन में चार चांद लग गए। होली मिलन समारोह के अवसर पर पांच महिला होलियारों को सम्मानित किया गया। इनमें भीमताल से सुनीता पांडे, रामनगर से अमीता लोहनी, अल्मोड़ा से किरन पंत, हल्द्वानी से अलका टंडन तथा नैनीताल से सुमन शाह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष आभा शाह सहित जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, रमा भट्ट, विनिता पांडे, रानी साह, दीपा पांडे, अमिता शाह, ज्योति ढौंढियाल, प्रगति जैन, दीपिका विनवाल, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, रमा लोहनी, कविता त्रिपाठी, नीरू साह, दया कुंवर, सविता कुलारा, अनुराधा भट्ट, सरस्वती सिराला, तुसी साह, अमिता साह शेरवानी, दिव्या साह, सोनू साह, मधुमिता, भावना साह, मानसी गर्ग, रेखा जोशी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। महिला होली के इस आयोजन ने नैनीताल में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की छटा बिखेर दी।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 23, 2026 140

काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास

नैनीताल: संस्कृति विभाग के सौजन्य से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा होटल सेंट्रल में महिला होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन …
खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 140

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 161

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 141

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 95

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 64

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 310

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 71

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 52

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 83

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
Scroll to load more stories