जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 17, 2026 66 views
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), डॉग स्क्वॉड और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। एहतियातन न्यायालय परिसर को तुरंत खाली कराकर चारों मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। धमकी भरे ईमेल में न्यायालय परिसर में विस्फोटक सामग्री लगाए जाने का दावा किया गया था और न्यायालय प्रशासन को परिसर खाली करने की चेतावनी दी गई थी। संदेश में गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। घटना के बाद पूरे न्यायालय परिसर की सघन तलाशी अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड की मदद से प्रत्येक कक्ष, जज चैंबर, रिकॉर्ड रूम, गलियारों और पार्किंग क्षेत्र की गहन जांच की गई। बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध स्थानों को सैनेटाइज किया।
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप body image 1
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप body image 2
फिलहाल तलाशी के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि जांच प्रक्रिया जारी है। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि धमकी को गंभीरता से लिया गया है और ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है। साइबर टीम भी ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में प्रवेश से पहले सख्त चेकिंग की जा रही है और बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस घटना से अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादकारियों में चिंता का माहौल देखा गया। प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं।
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 68

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 39

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 261

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 58

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 38

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 69

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 135

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 92

रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने आगरा में आयोजित रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन …
पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 08, 2026 330

पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) नैनीताल इकाई की बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई। …
बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 431

बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान

नैनीताल: बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान हल्द्वानी, 31 जनवरी 2026। आर्यमान …
Scroll to load more stories