जिलाधिकारी के निर्देशों का प्रभाव: नैनीताल में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया तेज
December 01, 2025
•
174 views
जनहित
नैनीताल
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जनसेवा से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देशों का सकारात्मक असर जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। विशेष रूप से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में ऐतिहासिक तेजी दर्ज हुई है।
जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बेनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने प्रमाण पत्र निर्गमन को मिशन मोड में लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया है।
1 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक—
• जन्म प्रमाण पत्र के 340 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके सापेक्ष 431 प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। केवल 8 आवेदन लंबित हैं।
• मृत्यु प्रमाण पत्र के 297 आवेदन मिले, जिनमें पूर्व लंबित सहित 328 प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं।
1 अप्रैल 2025 से 31 अक्टूबर 2025 की अवधि में—
• जन्म प्रमाण पत्र के 5523 आवेदन प्राप्त हुए और सभी का निस्तारण कर दिया गया है।
• मृत्यु प्रमाण पत्र के 2775 आवेदन मिले, जिनमें से 2329 प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद विभाग द्वारा लाई गई यह तेजी जनता को त्वरित, सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। आम नागरिकों को अब जरूरी प्रमाण पत्र समय सीमा के भीतर आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में विश्वास और संतोष बढ़ा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!