₹25 करोड़ के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 96 views
₹25 करोड़ के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार अपराध
नैनीताल: ₹25 करोड़ के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार रुद्रपुर। कुमाऊं परिक्षेत्र में करीब ₹25 करोड़ से अधिक की भूमि एवं वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धनंजय गिरी को गिरफ्तार किया है। मामले में वर्ष 2018 से अब तक कुल 9 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 15 से 20 अन्य पीड़ितों की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पहले 4 नवंबर 2025 को एसआईटी गठित की गई थी, लेकिन जांच में अपेक्षित प्रगति न होने पर आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने 17 अप्रैल 2026 को पुरानी एसआईटी को भंग कर दिया। इसके बाद एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के पर्यवेक्षण और एसपी क्राइम जितेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में नई एसआईटी का गठन किया गया। पुनर्गठित एसआईटी ने लगातार कार्रवाई करते हुए 21 मई 2026 को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
₹25 करोड़ के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार body image 1
जांच में सामने आया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को भूमि निवेश के नाम पर झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 111 के तहत संगठित अपराध की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बीएनएसएस की धारा 107 के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में पीड़ितों को उनकी धनराशि वापस दिलाई जा सके। इसके अलावा जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर आरोपियों की संपत्तियों के क्रय-विक्रय और हस्तांतरण पर रोक लगाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

छात्रा उत्पीड़न आरोपों के बीच नरेश पांडे की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 26 मई को सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 71

छात्रा उत्पीड़न आरोपों के बीच नरेश पांडे की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 26 मई को

नैनीताल: नैनीताल। छात्रा उत्पीड़न मामले में भवाली उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नैनीताल के जिला …
लोअर मॉल रोड कार्य में देरी पर भड़का व्यापार मंडल, आंदोलन की चेतावनी विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 86

लोअर मॉल रोड कार्य में देरी पर भड़का व्यापार मंडल, आंदोलन की चेतावनी

नैनीताल: नैनीताल: पर्यटन सीजन के बीच लोअर मॉल रोड का कार्य अधूरा रहने पर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने …
नैनीताल में टूरिस्ट पर लापरवाही का आरोप,  बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 68 हजार के बिल पर विवाद दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 140

नैनीताल में टूरिस्ट पर लापरवाही का आरोप, बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 68 हजार के बिल पर विवाद

नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में एक टूरिस्ट पर रॉन्ग साइड आकर बच्चे की बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगा …
नैनीताल में टूरिस्ट पर लापरवाही का आरोप,  बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 68 हजार के बिल पर विवाद दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 60

नैनीताल में टूरिस्ट पर लापरवाही का आरोप, बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 68 हजार के बिल पर विवाद

नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में एक टूरिस्ट पर रॉन्ग साइड आकर बच्चे की बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगा …
📰 नैनीताल में भीषण सड़क हादसा,  पांच लोगों की मौत दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 21, 2026 193

📰 नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

नैनीताल: भवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो …
100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 20, 2026 144

100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

नैनीताल: 100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण नैनीताल। आगामी 4 जून …
ऑनलाइन भुगतान की नासमझी पड़ी भारी: चाट विक्रेता महिला ने  गलती से ट्रांसफर किए 90 हज़ार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 20, 2026 204

ऑनलाइन भुगतान की नासमझी पड़ी भारी: चाट विक्रेता महिला ने गलती से ट्रांसफर किए 90 हज़ार

नैनीताल: डिजिटल पेमेंट और मोबाइल बैंकिंग के इस दौर में थोड़ी सी लापरवाही या अधूरी जानकारी किसी बड़े नुकसान का सबब …
भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष पुलिस हिरासत में video thumbnail
VIDEO
शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 19, 2026 293

भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष पुलिस हिरासत में

नैनीताल: शहर के समीप भवाली क्षेत्र में सुबह उस समय खलबली मच गई, जब चार-पांच वाहनों से पहुंची पुलिस व्यापार मंडल …
संविदा शिक्षकों के हितों को लेकर कूटा ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 148

संविदा शिक्षकों के हितों को लेकर कूटा ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने आज धन सिंह रावत से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन …
100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, DSA में हुई अहम बैठक खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 141

100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, DSA में हुई अहम बैठक

नैनीताल: दि नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ में सोमवार को आगामी 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता–2026 की तैयारियों …
Scroll to load more stories