नैनीताल में टूरिस्ट पर लापरवाही का आरोप, बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 68 हजार के बिल पर विवाद

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 60 views
नैनीताल में टूरिस्ट पर लापरवाही का आरोप,  बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 68 हजार के बिल पर विवाद दुर्घटना
नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में एक टूरिस्ट पर रॉन्ग साइड आकर बच्चे की बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगा है। हादसे के बाद घायल बच्चे के परिवार ने पर्यटक पर पहले समझौते की बात करने और बाद में नुकसान की भरपाई से मुकरने का आरोप लगाया है। परिवार के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बच्चा बाइक से जा रहा था। आरोप है कि सामने से रॉन्ग साइड आए वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के सामने टूरिस्ट ने तीन हजार रुपये देकर मामला खत्म करने और बाइक का पूरा खर्च उठाने की बात कही। इसी दौरान जब बच्चे ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो कथित तौर पर उसका मोबाइल भी कुछ देर के लिए अपने पास रख लिया गया। बाद में बाइक को शोरूम में दिखाया गया, जहां रिपेयर का कुल बिल करीब 68,811 रुपये आया। बिल में लगभग 56,580 रुपये के पार्ट्स और 11,800 रुपये लेबर चार्ज सहित टैक्स शामिल हैं।
नैनीताल में टूरिस्ट पर लापरवाही का आरोप,  बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 68 हजार के बिल पर विवाद body image 1
नैनीताल में टूरिस्ट पर लापरवाही का आरोप,  बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 68 हजार के बिल पर विवाद body image 2
परिवार ने जब यह बिल आरोपी पक्ष को भेजा तो पहले आधी रकम देने की बात कही गई, लेकिन बाद में नंबर ब्लॉक कर संपर्क बंद कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि टूरिस्ट लगातार यह कहता रहा कि बच्चा 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाइक इतनी तेज गति में होती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि दोबारा संपर्क करने पर उन्हें ही दबाव बनाने वाला बताया गया। बातचीत के दौरान कथित तौर पर यह भी कहा गया कि “अगर मैं मौके से भाग जाता, तो आप मुझे ढूंढ भी नहीं पाते।” घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि उत्तराखंड की सादगी और शांत स्वभाव को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने पर्यटकों से जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ वाहन चलाने की अपील की है।
नैनीताल में टूरिस्ट पर लापरवाही का आरोप,  बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 68 हजार के बिल पर विवाद body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

छात्रा उत्पीड़न आरोपों के बीच नरेश पांडे की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 26 मई को सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 71

छात्रा उत्पीड़न आरोपों के बीच नरेश पांडे की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 26 मई को

नैनीताल: नैनीताल। छात्रा उत्पीड़न मामले में भवाली उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नैनीताल के जिला …
₹25 करोड़ के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 95

₹25 करोड़ के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार

नैनीताल: ₹25 करोड़ के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार रुद्रपुर। कुमाऊं परिक्षेत्र में करीब ₹25 करोड़ से …
लोअर मॉल रोड कार्य में देरी पर भड़का व्यापार मंडल, आंदोलन की चेतावनी विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 86

लोअर मॉल रोड कार्य में देरी पर भड़का व्यापार मंडल, आंदोलन की चेतावनी

नैनीताल: नैनीताल: पर्यटन सीजन के बीच लोअर मॉल रोड का कार्य अधूरा रहने पर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने …
नैनीताल में टूरिस्ट पर लापरवाही का आरोप,  बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 68 हजार के बिल पर विवाद दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 140

नैनीताल में टूरिस्ट पर लापरवाही का आरोप, बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 68 हजार के बिल पर विवाद

नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में एक टूरिस्ट पर रॉन्ग साइड आकर बच्चे की बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगा …
📰 नैनीताल में भीषण सड़क हादसा,  पांच लोगों की मौत दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 21, 2026 193

📰 नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

नैनीताल: भवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो …
100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 20, 2026 144

100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

नैनीताल: 100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण नैनीताल। आगामी 4 जून …
ऑनलाइन भुगतान की नासमझी पड़ी भारी: चाट विक्रेता महिला ने  गलती से ट्रांसफर किए 90 हज़ार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 20, 2026 204

ऑनलाइन भुगतान की नासमझी पड़ी भारी: चाट विक्रेता महिला ने गलती से ट्रांसफर किए 90 हज़ार

नैनीताल: डिजिटल पेमेंट और मोबाइल बैंकिंग के इस दौर में थोड़ी सी लापरवाही या अधूरी जानकारी किसी बड़े नुकसान का सबब …
भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष पुलिस हिरासत में video thumbnail
VIDEO
शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 19, 2026 293

भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष पुलिस हिरासत में

नैनीताल: शहर के समीप भवाली क्षेत्र में सुबह उस समय खलबली मच गई, जब चार-पांच वाहनों से पहुंची पुलिस व्यापार मंडल …
संविदा शिक्षकों के हितों को लेकर कूटा ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 148

संविदा शिक्षकों के हितों को लेकर कूटा ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने आज धन सिंह रावत से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन …
100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, DSA में हुई अहम बैठक खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 141

100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, DSA में हुई अहम बैठक

नैनीताल: दि नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ में सोमवार को आगामी 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता–2026 की तैयारियों …
Scroll to load more stories