रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 05, 2026 164 views
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की सटीक रणनीति के तहत रामनगर में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश होने का मामला सामने आया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस लाइन फोर्स के साथ एक रिसॉर्ट पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान मौके से 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि रिसॉर्ट का बार बिना वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। पुलिस जांच में रिसॉर्ट के कुछ कर्मचारियों की कथित संलिप्तता भी सामने आई है। हालांकि, रिसॉर्ट का मैनेजर कार्रवाई के दौरान फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम 4:30 बजे कोतवाली रामनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी नैनीताल द्वारा किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। य
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 81

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 103

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 106

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 58

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 102

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 532

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 103

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 119

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 28

नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 167

बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश

नैनीताल: कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई …
Scroll to load more stories