नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 04, 2026 28 views
नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक राजनीति
नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के भीतर टिकट को लेकर कई वरिष्ठ और युवा नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इस बार दावेदारों की लंबी सूची ने नैनीताल विधानसभा की राजनीति को और दिलचस्प बना दिया है। कांग्रेस के संभावित दावेदारों में पूर्व विधायक संजीव आर्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेम आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज आर्य, वरिष्ठ नेता मनोज साह, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांसा आर्य, जिला पंचायत सदस्य जिशांत कुमार (सिंकू), दीपक कुमार भोलू तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार ‘संजू’ के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। युवा नेतृत्व की बात करें तो भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी मीमांसा आर्य ने छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाली पहली महिला उम्मीदवार के रूप में इतिहास रचा था। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा, पेपर लीक आंदोलन और युवाओं के मुद्दों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें कांग्रेस के उभरते युवा चेहरों में शामिल किया है। दूसरी ओर, जिला पंचायत सदस्य जिशांत कुमार (सिंकू) भी क्षेत्र में अपनी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान के चलते संभावित दावेदारों की सूची में शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दीपक कुमार भोलू का नाम भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ नेताओं में संजय कुमार ‘संजू’ का राजनीतिक अनुभव और पारिवारिक राजनीतिक विरासत उन्हें मजबूत दावेदारों की श्रेणी में खड़ा करती है।
नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक body image 1
नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक body image 2
संजय कुमार ने वर्ष 1984-85 और 1987 में छात्र राजनीति में संयुक्त सचिव और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वर्ष 1988 में वे नगर पालिका सदस्य निर्वाचित हुए तथा 1997 से 2002 तक निर्दलीय चेयरमैन रहे। वर्तमान में वे उत्तराखंड स्थानीय अध्यक्ष महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। संजय कुमार का परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके दादा कुमाऊं केसरी खुशीराम वर्ष 1946 से 1967 तक विधायक रहे, जबकि उनके ताऊ इंदर लाल वर्ष 1967 से 1977 तक विधायक रहे। उनके पिता कृष्ण चंद्र, जो पेशे से अधिवक्ता थे, वर्ष 1971 से 1977 तक पालिकाध्यक्ष रहे और 1977 से 1980 के बीच नगर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर भी रहे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस यदि आगामी विधानसभा चुनाव में अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन बनाने की रणनीति अपनाती है, तो नैनीताल विधानसभा सीट पर टिकट की दौड़ अंतिम समय तक बेहद दिलचस्प बनी रह सकती है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी तक किसी भी नाम पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की दावेदारी ने राजनीतिक हलकों में चर्चा जरूर तेज कर दी है।
नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 80

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 103

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 105

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 57

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 102

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 163

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 532

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 103

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 119

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 167

बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश

नैनीताल: कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई …
Scroll to load more stories