सड़क किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 04, 2026 70 views
सड़क किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार दुर्घटना
नैनीताल: बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार Pahadis in india.com भवाली रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के दन्या निवासी 21 वर्षीय भगवान सिंह क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में कार्यरत हैं। बुधवार सुबह वह रिजॉर्ट की पानी की टंकी की जांच करने जा रहे थे। वह सड़क किनारे पहुंचे ही थे कि भवाली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा। हादसा होते ही रिजॉर्ट के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो चुका था। कर्मचारियों ने घायल युवक को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और जांच के दौरान युवक के जबड़े और कान के पास दो फ्रैक्चर होने की पुष्टि की है। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद वाहन चालक की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

आठ दिन से लापता मजदूर का नहीं मिला सुराग, परिवार परेशान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 05, 2026 92

आठ दिन से लापता मजदूर का नहीं मिला सुराग, परिवार परेशान

नैनीताल: तल्लीताल थाना क्षेत्र के बेलुवाखान निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति के आठ दिन से लापता होने से परिवार चिंतित है। पत्नी …
ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज :देखें वीडियो खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 19

ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज :देखें वीडियो

नैनीताल: Hocky ka रंगा रंग आगाज
शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 148

शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में

नैनीताल: शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में नैनीताल। सरोवर नगरी …
शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 20

शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में

नैनीताल: शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में नैनीताल। सरोवर नगरी …
काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 83

काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान

नैनीताल: काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन …
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 71

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल

नैनीताल: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल, अस्पताल में कराया उपचार नैनीताल। मल्लीताल के अंडा मार्केट क्षेत्र में बुधवार …
रात को गायब स्कूटी सुबह मिली, मालिक हैरान अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 117

रात को गायब स्कूटी सुबह मिली, मालिक हैरान

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में स्कूटी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास से मंगलवार …
हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा ट्रेड्स कप खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 89

हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा ट्रेड्स कप

नैनीताल: हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा 100वां अखिल भारतीय ट्रेंड्स कप नैनीताल। …
टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 105

टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल

नैनीताल: टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल तल्लीताल के बिड़ला रोड पर …
एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंतः देखें वीडियो video thumbnail
VIDEO
शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 177

एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंतः देखें वीडियो

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटक और टोल कर्मियों के बीच मंगलवार सुबह जमकर …
Scroll to load more stories