रात को गायब स्कूटी सुबह मिली, मालिक हैरान

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 04, 2026 117 views
रात को गायब स्कूटी सुबह मिली, मालिक हैरान अपराध
नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में स्कूटी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास से मंगलवार शाम गायब हुई स्कूटी बुधवार सुबह उसी स्थान पर वापस खड़ी मिली। हालांकि स्कूटी का लॉक टूटा हुआ था और पेट्रोल भी खत्म मिला, जिससे मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व सभासद पवन बिष्ट ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी स्कूटी संख्या यूके-04वाई-5094 रिक्शा स्टैंड के समीप खड़ी की थी। बाजार से लौटने पर स्कूटी वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार सुबह जब पवन बिष्ट दोबारा मौके पर पहुंचे तो अपनी स्कूटी को उसी स्थान पर खड़ा देखकर चौंक गए। स्कूटी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें पेट्रोल भी नहीं था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने रातभर स्कूटी का इस्तेमाल किया और बाद में उसे वापस वहीं छोड़ गया। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक जांच की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

आठ दिन से लापता मजदूर का नहीं मिला सुराग, परिवार परेशान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 05, 2026 91

आठ दिन से लापता मजदूर का नहीं मिला सुराग, परिवार परेशान

नैनीताल: तल्लीताल थाना क्षेत्र के बेलुवाखान निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति के आठ दिन से लापता होने से परिवार चिंतित है। पत्नी …
ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज :देखें वीडियो खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 18

ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज :देखें वीडियो

नैनीताल: Hocky ka रंगा रंग आगाज
शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 148

शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में

नैनीताल: शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में नैनीताल। सरोवर नगरी …
शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 20

शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में

नैनीताल: शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में नैनीताल। सरोवर नगरी …
काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 83

काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान

नैनीताल: काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन …
सड़क किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 69

सड़क किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार

नैनीताल: बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार Pahadis in india.com भवाली रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो …
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 70

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल

नैनीताल: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल, अस्पताल में कराया उपचार नैनीताल। मल्लीताल के अंडा मार्केट क्षेत्र में बुधवार …
हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा ट्रेड्स कप खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 88

हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा ट्रेड्स कप

नैनीताल: हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा 100वां अखिल भारतीय ट्रेंड्स कप नैनीताल। …
टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 105

टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल

नैनीताल: टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल तल्लीताल के बिड़ला रोड पर …
एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंतः देखें वीडियो video thumbnail
VIDEO
शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 177

एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंतः देखें वीडियो

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटक और टोल कर्मियों के बीच मंगलवार सुबह जमकर …
Scroll to load more stories