फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम
March 14, 2026
•
138 views
मनोरंजन
नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें फागोत्सव के अंतर्गत आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आज जूरी सदस्यों द्वारा मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के जूरी पैनल में प्रसिद्ध फोटोग्राफर अनूप साह, थ्रीश कपूर तथा प्रदीप पांडे शामिल रहे। जूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुत तस्वीरों का अवलोकन करते हुए उनका मूल्यांकन किया और फोटोग्राफी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 7500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। द्वितीय स्थान शमशेर सिंह शंभू को मिला, जिन्हें 5000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। तृतीय स्थान मौलिख सनवाल को प्राप्त हुआ, जिन्हें 3500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अलावा विमल जोशी, प्रमोद प्रसाद, सुरेश कांडपाल तथा कल्याणी तिवारी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000-1000 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में संयोजक हिमांशु जोशी ने सभी प्रतिभागियों और जूरी सदस्यों का स्वागत किया। 
कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया तथा जूरी सदस्यों का परिचय भी प्रस्तुत किया।
बताया गया कि डॉ. मोहित सनवाल इससे पूर्व शरदोत्सव 2013 में भी फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। थिएटर कलाकार डॉ. मोहित को फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कार मिल चुका है।
प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार विजेता को बुरांश और लेंस मेस्ट्रो ग्रुप द्वारा आयोजित हिमालयन लैंडस्केप फोटोग्राफी वर्कशॉप में निशुल्क प्रवेश भी दिया जाएगा।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!