ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
March 09, 2026 217 views
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। संभावित संकट की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पश्चिम एशिया में रह रहे जनपद के प्रवासी नागरिकों का ब्यौरा एकत्र कर रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखण्ड सरकार ने भी राज्य के उन प्रवासी नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है, जो वर्तमान में पश्चिम एशिया के देशों में रह रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर भारत लौटना चाहते हैं। शासन के सचिव राजेन्द्र कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों से ऐसे प्रवासी नागरिकों की जानकारी एकत्र की जा रही है, जो पश्चिम एशिया के देशों में निवास कर रहे हैं। इनमें विशेष रूप से संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ईरान, इजरायल, ओमान, लेबनान, इराक, कुवैत और कतर जैसे देश शामिल हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन परिवारों के सदस्य इन देशों में कार्यरत या निवास कर रहे हैं और वर्तमान परिस्थितियों के चलते भारत वापस आना चाहते हैं, वे इसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दें। प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी को संकलित कर शासन स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रवासी नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए समुचित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। संबंधित परिवारजन टोल फ्री नंबर 1077, 05942-231179, 231178, 05942-231181 तथा मोबाइल नंबर 8272080884 पर संपर्क कर अपने परिजनों का विवरण उपलब्ध करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा और सहायता को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यक समन्वय करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 90

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 181

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 219

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 271

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 249

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
नैनीताल में भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंग से सराबोर हुई सरोवर नगरी video thumbnail
VIDEO
मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 02, 2026 378

नैनीताल में भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंग से सराबोर हुई सरोवर नगरी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आज श्री रामसेवक सभा द्वारा होली रंग जुलूस का भव्य आयोजन किया गया। जुलूस में एक …
सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 02, 2026 241

सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव

नैनीताल: सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव नैनीताल। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, सुखाताल के …
कृषि पट्टे की जमीन पर अवैध होटल निर्माण, 0.220 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 01, 2026 182

कृषि पट्टे की जमीन पर अवैध होटल निर्माण, 0.220 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित

नैनीताल: जनपद नैनीताल में कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित पट्टे की भूमि पर होटल निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने …
रात्रि 11 बजे दुकानों की जबरन बंदी पर भड़का व्यापार मंडल, पुलिस कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 28, 2026 265

रात्रि 11 बजे दुकानों की जबरन बंदी पर भड़का व्यापार मंडल, पुलिस कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध

नैनीताल: नैनीताल में रात्रि 11 बजे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराए जाने की कार्रवाई पर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल …
Scroll to load more stories