सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
March 16, 2026 90 views
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते हुए गहलना तक लगभग 7 किलोमीटर मोटर मार्ग की मांग कर रहे हैं। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मोटर मार्ग के अभाव में गांव तक सामान लाने-ले जाने में परेशानी होती है, वहीं स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में कठिनाई झेलनी पड़ती है। क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। गांव में किसी के बीमार होने या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए ग्रामीणों को डोली या घोड़े-खच्चरों के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण इसी रास्ते में चार मरीजों की मौत भी हो चुकी है। ग्राम प्रधान कीर्ति आर्या ने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण के लिए कई बार विधायक और सांसदों को पत्र भेजे गए, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का सर्वे कर पिलर भी गाड़े जा चुके हैं, इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि 90 के दशक से गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इधर भाजपा नेता हेमचंद आर्य भारी बारिश के बीच करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर सिल्मोडिया गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका विरोध करते हुए “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए।
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी body image 1
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और सांसद को संबोधित ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि जमीरा-गहलना मोटर मार्ग से संबंधित दो फाइलें नैनीताल डीएफओ द्वारा देहरादून स्थित नोडल अधिकारी को भेज दी गई हैं। देहरादून में वार्ता के बाद फाइल केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान कीर्ति आर्या, नवीन सिंह, प्रमोद सिंह, कुंवर सिंह, चंद्रशेखर सिंह कार्की, राधा देवी, बसंती देवी, पुष्पा देवी, हेमा देवी, ममता देवी, भगवती देवी, कमला देवी, मुन्नी आर्या, मंजू देवी, गीता देवी, हरीश गोसामी, मदन सिंह, गोपाल सिंह, हरेंद्र बिष्ट, दीपु कंवाल, दीवान सिंह, महेंद्र अधिकारी, सुरेंद्र सिंह अधिकारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 181

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 219

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 216

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 270

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 249

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
नैनीताल में भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंग से सराबोर हुई सरोवर नगरी video thumbnail
VIDEO
मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 02, 2026 378

नैनीताल में भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंग से सराबोर हुई सरोवर नगरी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आज श्री रामसेवक सभा द्वारा होली रंग जुलूस का भव्य आयोजन किया गया। जुलूस में एक …
सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 02, 2026 241

सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव

नैनीताल: सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव नैनीताल। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, सुखाताल के …
कृषि पट्टे की जमीन पर अवैध होटल निर्माण, 0.220 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 01, 2026 181

कृषि पट्टे की जमीन पर अवैध होटल निर्माण, 0.220 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित

नैनीताल: जनपद नैनीताल में कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित पट्टे की भूमि पर होटल निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने …
रात्रि 11 बजे दुकानों की जबरन बंदी पर भड़का व्यापार मंडल, पुलिस कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 28, 2026 265

रात्रि 11 बजे दुकानों की जबरन बंदी पर भड़का व्यापार मंडल, पुलिस कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध

नैनीताल: नैनीताल में रात्रि 11 बजे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराए जाने की कार्रवाई पर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल …
Scroll to load more stories