नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51 views
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर का पानी गिरने की शिकायतों पर कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने उत्तराखण्ड जल संस्थान को नियमित निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि झील की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने की बजाय प्रतिदिन नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को एक कार्मिक की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं, जो प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक झील क्षेत्र का निरीक्षण करेगा। निरीक्षण के दौरान जहां भी सीवर का पानी झील में गिरता हुआ पाया जाएगा, उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचकर सीवर के प्रवाह को तुरंत रोके और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित मॉनिटरिंग व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तराखण्ड जल संस्थान समेत सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 90

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 182

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 219

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 271

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 249

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
नैनीताल में भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंग से सराबोर हुई सरोवर नगरी video thumbnail
VIDEO
मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 02, 2026 378

नैनीताल में भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंग से सराबोर हुई सरोवर नगरी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आज श्री रामसेवक सभा द्वारा होली रंग जुलूस का भव्य आयोजन किया गया। जुलूस में एक …
सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 02, 2026 242

सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव

नैनीताल: सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव नैनीताल। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, सुखाताल के …
कृषि पट्टे की जमीन पर अवैध होटल निर्माण, 0.220 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 01, 2026 182

कृषि पट्टे की जमीन पर अवैध होटल निर्माण, 0.220 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित

नैनीताल: जनपद नैनीताल में कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित पट्टे की भूमि पर होटल निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने …
रात्रि 11 बजे दुकानों की जबरन बंदी पर भड़का व्यापार मंडल, पुलिस कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 28, 2026 265

रात्रि 11 बजे दुकानों की जबरन बंदी पर भड़का व्यापार मंडल, पुलिस कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध

नैनीताल: नैनीताल में रात्रि 11 बजे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराए जाने की कार्रवाई पर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल …
Scroll to load more stories