कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 14, 2026 58 views
कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण जनहित
नैनीताल: कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर 15 जून को आयोजित होने वाले कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत तथा आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवाली सैनिटोरियम बाईपास क्षेत्र में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद भीमताल-खुटानी क्षेत्र में बनाई गई पार्किंग और शटल सेवा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा तथा भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैंचीधाम मंदिर परिषद के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण body image 1
कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण body image 2
आयुक्त ने निर्देश दिए कि मेले के दौरान पूरे क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक, एसडीएम धारी अनुराग आर्य, आरटीओ गुरदेव सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नोटिस शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 3

पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नोटिस

नैनीताल: पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नैनीताल। पंगोट क्षेत्र के ग्राम …
Nainital:शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 108

Nainital:शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

नैनीताल: शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज पुणे निवासी युवती ने …
बीडी पांडे अस्पताल में शराबी का हंगामा, पीआरडी जवानों से हाथापाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 92

बीडी पांडे अस्पताल में शराबी का हंगामा, पीआरडी जवानों से हाथापाई

नैनीताल: नैनीताल। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में बुधवार को शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक …
नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य: परिजनों से बिछड़ा मासूम सकुशल मिलाया जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 74

नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य: परिजनों से बिछड़ा मासूम सकुशल मिलाया

नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए परिजनों से …
जल संस्थान टैंकर कांड के बाद हरकत में व्यापार मंडल, सौंफ़ा ज्ञापन व्यापार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 98

जल संस्थान टैंकर कांड के बाद हरकत में व्यापार मंडल, सौंफ़ा ज्ञापन

नैनीताल: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में 12 जून को जल संस्थान के पानी के टैंकर की चपेट में आने से दो महिला …
मल्लीताल में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 171

मल्लीताल में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली

नैनीताल: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के …
सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 16, 2026 66

सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची

नैनीताल: सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची नैनीताल। नैनीताल घूमने आए मुरादाबाद के …
कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था  चाक-चौबंद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 15, 2026 105

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नैनीताल: कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के 62वें स्थापना …
कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था  चाक-चौबंद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 15, 2026 15

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नैनीताल: कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के 62वें स्थापना …
कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों  ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 14, 2026 507

कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि

नैनीताल: कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि; मुकदमा …
Scroll to load more stories