पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नोटिस
June 17, 2026
•
3 views
शहर
नैनीताल: पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को
नैनीताल। पंगोट क्षेत्र के ग्राम बगड़ मल्ला स्थित पर्यटन इकाई कैंसल लैम्प के खिलाफ पर्यटन विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने संस्थान प्रबंधन को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
पर्यटन विभाग के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों की ओर से साक्ष्यों सहित शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि संबंधित पर्यटन इकाई में रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे और म्यूजिक सिस्टम का संचालन किया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विभाग ने उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली-2014 एवं संशोधित नियमावली-2016 के प्रावधानों का हवाला देते हुए संस्थान प्रबंधन को तत्काल इस प्रकार की गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला अथवा शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित पर्यटन इकाई के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उसका पंजीकरण भी निरस्त किया जा सकता है।
पर्यटन विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों पर उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों की शांति और सुविधा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!