जल संस्थान टैंकर कांड के बाद हरकत में व्यापार मंडल, सौंफ़ा ज्ञापन
June 17, 2026
•
98 views
व्यापार
नैनीताल: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में 12 जून को जल संस्थान के पानी के टैंकर की चपेट में आने से दो महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद यह तथ्य सामने आया कि संबंधित टैंकर का फिटनेस प्रमाणपत्र वर्ष 2021 में ही निरस्त हो चुका था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।
घटना के बाद नगरवासियों में व्याप्त चिंता और भय के माहौल को देखते हुए माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिले में संचालित सभी सरकारी वाहनों, विशेष रूप से नगर पालिका परिषद नैनीताल के वाहनों की फिटनेस की वास्तविक जांच कराने तथा खराब स्थिति वाले वाहनों के आवश्यक सुधारीकरण के लिए कड़े निर्देश जारी करने की मांग की।
पुनीत टंडन ने कहा कि हालिया घटना के बाद आम जनता, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, भय के साये में जी रहे हैं। 
ऐसे में सभी सरकारी वाहनों की नियमित जांच और उनकी स्थिति में सुधार कराया जाना आवश्यक है, जिससे नगरवासियों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके।
उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई करते हुए माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल को कार्रवाई रिपोर्ट (एक्शन टेकन रिपोर्ट) उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया। इस संबंध में दिए गए ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नैनीताल को भी भेजी गई है।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!