मल्लीताल तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मारी, अफरा तफरी मची
June 06, 2026
•
94 views
दुर्घटना
नैनीताल: नैनीताल:मल्लीताल स्टेट बैंक के समीप सड़क पर तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के एयर बैग खुलने के चलते कार सवार घायल होने से बच गए। लेकिन कार की टक्कर में मौके पर अफरा तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार लखनऊ से नैनीताल घूमने आए संजय सिंह चौहान शुक्रवार को मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड से मॉलरोड की तरफ तेज गति में आ रहे थे। वह एसबीआई बैंक के आगे पहुंचे ही थे कि उनकी कार में ब्रेक नहीं लगे और वह आगे जाती कार से भिड़ गए।
टक्कर इतनी जोर की थी कि पर्यटकों की कार के एयर बैग खुल गए। जिससे कार सवार घायल होने से बच गए। लेकिन। कार की टक्कर के बाद मौके पर भीड़ लग गई। जिसके बाद पलिस ने कार को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया। कोतवाल राजेन्द्र रावत ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!