Nainital:होटल बुकिंग के नाम पर दिल्ली के पर्यटक से 15 हजार की ठगी
June 06, 2026
•
81 views
जनहित
नैनीताल: सरोवर नगरी घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक से होटल बुकिंग के नाम पर 15 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी अभिनव ने नैनीताल आने से पहले गूगल पर होटल खोजकर हिमालया होटल में दो कमरों की बुकिंग कराई थी। बुकिंग के लिए उन्होंने ऑनलाइन 15 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। शुक्रवार को परिवार के साथ नैनीताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि होटल में उनके नाम से कोई कमरा बुक ही नहीं है।
पर्यटक ने जब बुकिंग कराने वाले नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया तो सभी नंबर बंद मिले। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत साइबर सेल को भेज दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और संबंधित नंबरों व लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि होटल बुकिंग करते समय केवल अधिकृत वेबसाइटों और सत्यापित माध्यमों का ही उपयोग करें तथा किसी भी ऑनलाइन भुगतान से पहले जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!