Nainital::मंगोली भेवा गांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 07, 2026 75 views
Nainital::मंगोली भेवा गांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज जनहित
नैनीताल: नैनीताल से १५ किलोमीटर दूर ग्राम सभा मंगोली भेवा के ग्रामीणों ने गांव तक शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगोली गहलना मुकेश महरा ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव तक समुचित मोटर मार्ग न होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के अभाव में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत आती है, जबकि बच्चों को प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आवागमन बेहद कठिन बना हुआ है। बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं तथा गांव का संपर्क लगभग बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से जनहित को देखते हुए ग्राम मंगोली भेवा के लिए मोटर मार्ग निर्माण को जल्द स्वीकृति देने और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी करने की मांग की है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ में चुनावी सरगर्मियां तेज, विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 08, 2026 25

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ में चुनावी सरगर्मियां तेज, विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल

नैनीताल: नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल की रजिस्ट्रेशन संख्या 376 के अंतर्गत आगामी 14 जून …
कैंची धाम के लिए राहत की खबर: तीन दिन में तैयार होगा रातीघाट बाईपास, 180 वाहनों की पार्किंग भी तैयार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 08, 2026 107

कैंची धाम के लिए राहत की खबर: तीन दिन में तैयार होगा रातीघाट बाईपास, 180 वाहनों की पार्किंग भी तैयार

नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में लगने वाले यातायात जाम से राहत दिलाने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। कुमाऊं …
सूखे वृक्ष को जीवन देने वाला चमत्कार: कैंची धाम के पावन उत्तीस वृक्ष की अद्भुत कथा पौराणिक कथाएं
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 136

सूखे वृक्ष को जीवन देने वाला चमत्कार: कैंची धाम के पावन उत्तीस वृक्ष की अद्भुत कथा

नैनीताल: सूखे वृक्ष को जीवन देने वाला चमत्कार: कैंची धाम के पावन उत्तीस वृक्ष की अद्भुत कथा कैंची धाम में एक …
ट्रेड्स कप हॉकी में रानीखेतऔर अल्मोड़ा का शानदार प्रदर्शन खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 60

ट्रेड्स कप हॉकी में रानीखेतऔर अल्मोड़ा का शानदार प्रदर्शन

नैनीताल: ट्रेड्स कप-2026 में शनिवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में रानीखेत इलेवन और अल्मोड़ा इलेवन ने शानदार जीत दर्ज कर …
,ओ जन्मया नई , प्रसिद्ध नाटक का मंचन ८ जून को मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 72

,ओ जन्मया नई , प्रसिद्ध नाटक का मंचन ८ जून को

नैनीताल: नैनीताल। संगीत नाटक अकादमी द्वारा देश भर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की संस्थाओं के द्वारा संगीत नाटक अकादमी …
देश के चुनिंदा कैडेटों में शामिल हुईं नेहा, एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 84

देश के चुनिंदा कैडेटों में शामिल हुईं नेहा, एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन

नैनीताल: डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल की 05 यूके नेवल सब-यूनिट एनसीसी की कैडेट नेहा त्रिपाठी का चयन प्रतिष्ठित एडवांस माउंटेनियरिंग …
सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून को होंगे राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 54

सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून को होंगे

नैनीताल: सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून को होंगे नैनीताल। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, नगर पालिका परिषद नैनीताल की …
बॉक्सिंग रिंग निर्माण की मांग, आशाओं ने मांगा 11,500 मानदेय ,कूटा ने उठाए वेतन, नियमितीकरण के मुद्दे शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 06, 2026 98

बॉक्सिंग रिंग निर्माण की मांग, आशाओं ने मांगा 11,500 मानदेय ,कूटा ने उठाए वेतन, नियमितीकरण के मुद्दे

नैनीताल: नैनीताल: विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपे। पूर्व अध्यक्ष ओलंपिक बॉक्सिंग संघ …
बीच सड़क सामान उतारने को लेकर विवाद, युवक और होटल संचालक में धक्कामुक्की शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 06, 2026 111

बीच सड़क सामान उतारने को लेकर विवाद, युवक और होटल संचालक में धक्कामुक्की

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल के शेरवुड क्षेत्र में बीच सड़क वाहन खड़ा कर सामान उतारने को लेकर स्थानीय युवक और एक होटल …
Nainital:होटल बुकिंग के नाम पर दिल्ली के पर्यटक से 15 हजार की ठगी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 06, 2026 104

Nainital:होटल बुकिंग के नाम पर दिल्ली के पर्यटक से 15 हजार की ठगी

नैनीताल: सरोवर नगरी घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक से होटल बुकिंग के नाम पर 15 हजार रुपये की साइबर ठगी …
Scroll to load more stories