नाव में बिना लाइफ जैकेट हुड़दंग करना पड़ा महंगा, हरियाणा के पर्यटक का कटा चालान

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 01, 2026 85 views
नाव में बिना लाइफ जैकेट हुड़दंग करना पड़ा महंगा, हरियाणा के पर्यटक का कटा चालान शहर
नैनीताल: नाव में बिना लाइफ जैकेट हुड़दंग करना पड़ा महंगा, हरियाणा के पर्यटक का कटा चालान नैनीताल। नैनीताल झील में नाव के भीतर बिना लाइफ जैकेट पहने खड़े होकर हुड़दंग मचाना हरियाणा के एक पर्यटक को महंगा पड़ गया। नगर पालिका प्रशासन ने पर्यटक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हजार रुपये का चालान काटा। रविवार को नगर पालिका परिषद नैनीताल की अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल मल्लीताल क्षेत्र में निरीक्षण पर थीं। इस दौरान उनकी नजर झील के बीच नाव में बिना लाइफ जैकेट पहने खड़े एक युवक पर पड़ी, जो हुड़दंग करता दिखाई दिया। इसे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मानते हुए उन्होंने तत्काल पालिका कर्मियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही पालिका की टीम नाव लेकर झील के बीच पहुंची और संबंधित पर्यटक को किनारे पर लेकर आई।
नाव में बिना लाइफ जैकेट हुड़दंग करना पड़ा महंगा, हरियाणा के पर्यटक का कटा चालान body image 1
जांच के दौरान युवक की पहचान हरियाणा निवासी शनि के रूप में हुई। पालिकाध्यक्ष डॉ. खेतवाल ने बताया कि पर्यटक को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद वह झील के बीच नाव में बिना लाइफ जैकेट के खड़ा होकर हुड़दंग करता रहा। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ एक हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नैनीताल झील में पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

डेढ़ साल तक चोट से जूझते रहे, फिर जीता गोल्ड; भवाली के सूरज की शानदार वापसी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 01, 2026 66

डेढ़ साल तक चोट से जूझते रहे, फिर जीता गोल्ड; भवाली के सूरज की शानदार वापसी

नैनीताल: डेढ़ साल तक चोट से जूझते रहे, फिर जीता गोल्ड; भवाली के सूरज की शानदार वापसी भवाली। मजबूत इरादों और …
Nainital:टपकती छत के साए में इलाज, पहली बारिश में खुली अस्पताल की हकीकत शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 01, 2026 90

Nainital:टपकती छत के साए में इलाज, पहली बारिश में खुली अस्पताल की हकीकत

नैनीताल: नैनीताल। मानसून की औपचारिक दस्तक से पहले हुई बारिश ने एक बार फिर बीडी पांडे जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था …
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 7 जून को, तैयारियां तेज धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 01, 2026 86

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 7 जून को, तैयारियां तेज

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 7 जून को, तैयारियां तेज नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की एक …
फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे माता-पिता, नैनीताल में बिछड़ी दिल्ली की 2 वर्षीय  बच्ची शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 31, 2026 207

फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे माता-पिता, नैनीताल में बिछड़ी दिल्ली की 2 वर्षीय बच्ची

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल में दिल्ली से घूमने आए एक परिवार की दो वर्षीय मासूम बच्ची अचानक अपने माता-पिता से बिछड़ …
मल्लीताल व तल्लीताल  में  होगी  800-900 वाहनों की पार्किंग  विकसित जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 139

मल्लीताल व तल्लीताल में होगी 800-900 वाहनों की पार्किंग विकसित

नैनीताल: उत्तराखंड शासन के आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को नैनीताल शहर में …
त्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की सफलता को मिला , मार्गशाला फाउंडेशन को UNDP SDG Achievers award सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 45

त्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की सफलता को मिला , मार्गशाला फाउंडेशन को UNDP SDG Achievers award

नैनीताल: उत्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की उद्यमशीलता और स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत मार्गशाला फाउंडेशन को संयुक्त …
नैनीताल में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत, बढ़ी ठंडक video thumbnail
VIDEO
मौसम
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 115

नैनीताल में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत, बढ़ी ठंडक

नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से शहर …
मल्लीताल के न्यू पालिका बाजार में कपड़ों की दुकान से चोरी, CCTV वीडियो वायरल अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 226

मल्लीताल के न्यू पालिका बाजार में कपड़ों की दुकान से चोरी, CCTV वीडियो वायरल

नैनीताल: मल्लीताल के न्यू पालिका बाजार में कपड़ों की दुकान से चोरी, CCTV वीडियो वायरल नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच मल्लीताल …
मॉलरोड के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में कराया गया भुगतान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 178

मॉलरोड के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में कराया गया भुगतान

नैनीताल: मॉलरोड के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में कराया गया भुगतान पर्यटन नगरी नैनीताल में घूमने …
विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 28, 2026 188

विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन

नैनीताल: नैनीताल। श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 विवाहों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। परीक्षित जी …
Scroll to load more stories