आर्यमान बिड़ला स्कूल में बालिकाओं का धमाल, 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत
May 13, 2026
•
108 views
शिक्षा
हल्द्वानी: हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। कुल 239 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें सभी सफल रहे। विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया।
विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों—इतिहास, मनोविज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिजनेस स्टडीज, हिंदुस्तानी वोकल एवं योग—में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
टॉपर्स की सूची इस प्रकार है—
मान्या अग्रवाल – 97.4% (विज्ञान)
तनुजा दरमवाल – 96.4% (मानविकी)
नंदिता 
चौधरी – 96.2% (मानविकी)
जाहनवी पवार – 96% (मानविकी)
स्वर्णिमा पांडे – 95% (वाणिज्य)
प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा, उप प्रधानाचार्य श्री प्रकाश कुमार, प्रधानाध्यापिका श्रीमती वंदना टम्टा तथा प्रबंधक (अवसंरचना) श्री सुरेश बाजपेयी ने समस्त स्टाफ के साथ सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।
प्रधानाचार्य श्री मेहरा ने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!