4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 10, 2026 94 views
4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग खेल
नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में आगामी 4 जून से प्रतिष्ठित ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होगा। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसए पदाधिकारियों ने टूर्नामेंट की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता को इस वर्ष और अधिक आकर्षक बनाया गया है। विजेता टीम को 1.50 लाख रुपये तथा उपविजेता को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य पुरस्कार राशियों में भी बढ़ोतरी की गई है। हॉकी सचिव चंद्र लाल साह के अनुसार अब तक देशभर की 32 टीमों ने भागीदारी की पुष्टि कर दी है। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की प्रमुख टीमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस अखिल भारतीय टूर्नामेंट के आयोजन को हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से स्वीकृति मिल चुकी है। प्रतियोगिता में 4 जून से 17 जून तक नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 18 जून से लीग मैच आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान खिलाड़ियों को न केवल हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और कला की झलक भी मंच पर प्रस्तुत की जाएगी।
4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग body image 2
आयोजन को यादगार बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि शहर के स्कूलों के सहयोग से एक भव्य जुलूस निकाला जाएगा तथा पूर्व ओलंपियनों को भी आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर डीएसए उपाध्यक्ष प्रो. डीएस बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल और डॉ. मनोज बिष्ट ने ट्रेंड्स कप के इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं फ्लैट मैदान के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से जारी है और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। पत्रकार वार्ता में उप सचिव खीमाराज देवड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, शैलेंद्र बर्गली, पवन खनायत, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. संतोष कुमार, हरीश जोशी, रवि जोशी, भारत मेहरा, एमसी उपाध्याय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई: 197 में से 169 में अनियमितता शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 11, 2026 144

नैनीताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई: 197 में से 169 में अनियमितता

नैनीताल: नैनीताल शहर में एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में 16 होम स्टे पर कार्रवाई हुई, जहां एक भी होम स्टे …
मातृ दिवस : लेक सिटी वेलफेयर क्लब के कार्यक्रम में 12 संघर्षशील महिलाएं सम्मानित शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 10, 2026 194

मातृ दिवस : लेक सिटी वेलफेयर क्लब के कार्यक्रम में 12 संघर्षशील महिलाएं सम्मानित

नैनीताल: मातृ दिवस के अवसर पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल बैंक के सहयोग से एक आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन …
4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 142

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आगामी 4 जून से प्रतिष्ठित ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। …
सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 162

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 144

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 163

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 82

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 118

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 216

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 237

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
Scroll to load more stories