सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम
May 09, 2026
•
81 views
शहर
नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम
नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के अभिनंदन से हुई, जिसके बाद विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, ब्लाइंड फोल्ड, स्पून रेस और लकी मॉम जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लकी ड्रॉ के माध्यम से लकी मॉम का चयन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बी.डी. पांडे अस्पताल के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. वी.के. मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के समन्वयक आलोक जोशी और कर्नल वीरेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। 
विशेष रूप से छोटे बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट ने भी अभिभावकों को आकर्षित किया।
मातृ दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशियां साझा की गईं। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता रावत ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!