डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 15, 2026 145 views
डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना शहर
नैनीताल: नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मल्लीताल स्थित ब्रॉडवे होटल पर कुल 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। शिकायतकर्ता टंडन परिवार एवं डंडरियाल परिवार सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ब्रॉडवे होटल की टंकियों से लगातार पानी ओवरफ्लो होने के कारण उनके घरों में सीलन और जलभराव की समस्या बढ़ रही है। साथ ही आरोप लगाया गया कि ब्रॉडवे होटल एवं नीलम राज होटल द्वारा रास्ते में गंदगी भी फैलाई जा रही है। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग, जल संस्थान, पर्यटन विभाग तथा नगर पालिका परिषद नैनीताल की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर निरीक्षण के निर्देश दिए।
डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना body image 1
डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना body image 2
शुक्रवार को टीम द्वारा किए गए संयुक्त निरीक्षण में शिकायत सही पाई गई। जांच के दौरान पाया गया कि ब्रॉडवे होटल की छत पर स्थापित टंकी से लगातार अनावश्यक पानी बह रहा था। इस पर जल संस्थान ने मौके पर ही होटल का जल संयोजन विच्छेदित करते हुए पानी के दुरुपयोग पर 5 हजार रुपये का चालान किया। वहीं पर्यटन विभाग ने 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। नगर पालिका परिषद ने गंदगी फैलाने पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट, जल संस्थान के सहायक अभियंता, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक तथा पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

97.4% अंकों के साथ दीक्षा ने बढ़ाया नैनीताल का मान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 14, 2026 209

97.4% अंकों के साथ दीक्षा ने बढ़ाया नैनीताल का मान

नैनीताल: 97.4% अंकों के साथ दीक्षा ने बढ़ाया नैनीताल का मान नैनीताल। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शहर की प्रतिभाशाली छात्रा …
आर्यमान बिड़ला स्कूल में बालिकाओं का धमाल, 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 13, 2026 236

आर्यमान बिड़ला स्कूल में बालिकाओं का धमाल, 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत

हल्द्वानी: हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम इस वर्ष …
नैनीताल में अवैध प्राइवेट टैक्सियों पर सख्ती, 15 दिन में विशेष अभियान के निर्देश शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 13, 2026 179

नैनीताल में अवैध प्राइवेट टैक्सियों पर सख्ती, 15 दिन में विशेष अभियान के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में अनधिकृत रूप से संचालित हो रही प्राइवेट टैक्सियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। …
नैनीताल में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन: डायनेस्टी रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई, रिसॉर्ट सील video thumbnail
VIDEO
जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 12, 2026 304

नैनीताल में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन: डायनेस्टी रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई, रिसॉर्ट सील

नैनीताल: उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UKPCB) ने नैनीताल जिले के खुर्पाताल स्थित डायनेस्टी रिजॉर्ट (शीला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की इकाई) के खिलाफ …
नैनीताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई: 197 में से 169 में अनियमितता शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 11, 2026 247

नैनीताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई: 197 में से 169 में अनियमितता

नैनीताल: नैनीताल शहर में एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में 16 होम स्टे पर कार्रवाई हुई, जहां एक भी होम स्टे …
मातृ दिवस : लेक सिटी वेलफेयर क्लब के कार्यक्रम में 12 संघर्षशील महिलाएं सम्मानित शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 10, 2026 279

मातृ दिवस : लेक सिटी वेलफेयर क्लब के कार्यक्रम में 12 संघर्षशील महिलाएं सम्मानित

नैनीताल: मातृ दिवस के अवसर पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल बैंक के सहयोग से एक आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन …
4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 10, 2026 149

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में आगामी 4 जून से प्रतिष्ठित ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होगा। शनिवार को आयोजित …
4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 215

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आगामी 4 जून से प्रतिष्ठित ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। …
सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 205

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 182

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
Scroll to load more stories