कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 18, 2026 149 views
कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल दुर्घटना
नैनीताल: कालाढूंगी। मंगलवार शाम कालाढूंगी में वन निगम कार्यालय के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को वाहनों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6:10 बजे डायल 112 पर नवीन चंद्र खोलिया द्वारा हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि यूके 04 एएम 8740 किआ सोनेट, जिसे गोलापार निवासी विक्रम रावत चला रहे थे, और यूके 04 एस 2977 ऑल्टो-800 के बीच वन निगम के समीप आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। ऑल्टो कार में रामपुर चकलुवा निवासी 30 वर्षीय शुभम सामन्त, कमल मिश्रा, हर्षित अधिकारी तथा कमोला निवासी नरेन्द्र अधिकारी सवार थे।
कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल body image 1
कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल body image 2
हादसे में शुभम सामन्त गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शुभम सामन्त को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल कमल मिश्रा (30 वर्ष), हर्षित अधिकारी (31 वर्ष) और नरेन्द्र अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। — गणेश चंद्र कांडपाल पहाड़ीज़ इन इंडिया न्यूज पोर्टल
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 143

वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नैनीताल: वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, शटल सेवा से भेजे जाएंगे श्रद्धालु …
एसएसपी के निर्देश पर मल्लीताल में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 57

एसएसपी के निर्देश पर मल्लीताल में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी सीज

नैनीताल: एसएसपी के निर्देश पर मल्लीताल में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी सीज नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में सड़क किनारे टैक्सी खड़ी कर …
कालाढूंगी में बड़ा हादसा: मेरठ के पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 27 घायल video thumbnail
VIDEO
दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 125

कालाढूंगी में बड़ा हादसा: मेरठ के पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 27 घायल

नैनीताल: नैनीताल घूमकर लौट रहे मेरठ के पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर बुधवार शाम कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर लाल मिट्टी क्षेत्र …
पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नोटिस शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 67

पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नोटिस

नैनीताल: पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नैनीताल। पंगोट क्षेत्र के ग्राम …
Nainital:शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 157

Nainital:शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

नैनीताल: शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज पुणे निवासी युवती ने …
बीडी पांडे अस्पताल में शराबी का हंगामा, पीआरडी जवानों से हाथापाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 124

बीडी पांडे अस्पताल में शराबी का हंगामा, पीआरडी जवानों से हाथापाई

नैनीताल: नैनीताल। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में बुधवार को शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक …
नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य: परिजनों से बिछड़ा मासूम सकुशल मिलाया जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 99

नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य: परिजनों से बिछड़ा मासूम सकुशल मिलाया

नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए परिजनों से …
जल संस्थान टैंकर कांड के बाद हरकत में व्यापार मंडल, सौंफ़ा ज्ञापन व्यापार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 124

जल संस्थान टैंकर कांड के बाद हरकत में व्यापार मंडल, सौंफ़ा ज्ञापन

नैनीताल: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में 12 जून को जल संस्थान के पानी के टैंकर की चपेट में आने से दो महिला …
मल्लीताल में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 191

मल्लीताल में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली

नैनीताल: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के …
सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 16, 2026 73

सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची

नैनीताल: सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची नैनीताल। नैनीताल घूमने आए मुरादाबाद के …
Scroll to load more stories