कालाढूंगी में बड़ा हादसा: मेरठ के पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 27 घायल

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 18, 2026 126 views
दुर्घटना
नैनीताल: नैनीताल घूमकर लौट रहे मेरठ के पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर बुधवार शाम कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर लाल मिट्टी क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 27 लोग घायल हो गए। सभी यात्री आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मेरठ के इस्लामाबाद थाना फैक्ट्री क्षेत्र निवासी पुस्तक विक्रेता नफीस अहमद अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ टेंपो ट्रैवलर से नैनीताल घूमने आए थे। शाम करीब सात बजे वापसी के दौरान कालाढूंगी पहुंचने से पहले लाल मिट्टी क्षेत्र में वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने के बावजूद रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला गया और सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
कालाढूंगी में बड़ा हादसा: मेरठ के पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 27 घायल body image 1
कालाढूंगी में बड़ा हादसा: मेरठ के पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 27 घायल body image 2
हादसे में नाजमीन (32) पत्नी शाकिर और फरद बेगम (55) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अंधेरा बनने से बचाव कार्य में आई दिक्कत हादसे के समय अंधेरा हो चुका था, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई। स्थानीय युवाओं और पुलिसकर्मियों ने रस्सियों के सहारे नीचे उतरकर घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया। भुवन सिंह मंगोलिया, चंदन पटवाल, रवि आर्या, अंकित आर्या, भीम सिंह रावत और भरत सिंह मेहरा सहित कई स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। रामनगर के सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
कालाढूंगी में बड़ा हादसा: मेरठ के पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 27 घायल supporting media
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 144

वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नैनीताल: वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, शटल सेवा से भेजे जाएंगे श्रद्धालु …
कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 149

कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

नैनीताल: कालाढूंगी। मंगलवार शाम कालाढूंगी में वन निगम कार्यालय के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की …
एसएसपी के निर्देश पर मल्लीताल में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 58

एसएसपी के निर्देश पर मल्लीताल में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी सीज

नैनीताल: एसएसपी के निर्देश पर मल्लीताल में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी सीज नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में सड़क किनारे टैक्सी खड़ी कर …
पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नोटिस शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 67

पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नोटिस

नैनीताल: पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नैनीताल। पंगोट क्षेत्र के ग्राम …
Nainital:शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 157

Nainital:शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

नैनीताल: शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज पुणे निवासी युवती ने …
बीडी पांडे अस्पताल में शराबी का हंगामा, पीआरडी जवानों से हाथापाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 124

बीडी पांडे अस्पताल में शराबी का हंगामा, पीआरडी जवानों से हाथापाई

नैनीताल: नैनीताल। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में बुधवार को शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक …
नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य: परिजनों से बिछड़ा मासूम सकुशल मिलाया जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 99

नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य: परिजनों से बिछड़ा मासूम सकुशल मिलाया

नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए परिजनों से …
जल संस्थान टैंकर कांड के बाद हरकत में व्यापार मंडल, सौंफ़ा ज्ञापन व्यापार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 124

जल संस्थान टैंकर कांड के बाद हरकत में व्यापार मंडल, सौंफ़ा ज्ञापन

नैनीताल: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में 12 जून को जल संस्थान के पानी के टैंकर की चपेट में आने से दो महिला …
मल्लीताल में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 191

मल्लीताल में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली

नैनीताल: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के …
सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 16, 2026 73

सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची

नैनीताल: सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची नैनीताल। नैनीताल घूमने आए मुरादाबाद के …
Scroll to load more stories