कारोबारी से अभद्रता पर व्यापार मंडल में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
May 25, 2026
•
122 views
जनहित
नैनीताल: नैनीताल। चीना बाबा मंदिर के निकट वरिष्ठ नागरिक एवं नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी तथा होटल व्यवसायी प्रदीप कुमार जेठी के साथ हुई अभद्रता और हाथापाई की घटना को लेकर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने कड़ा रोष जताया है।
व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में घटना की घोर निंदा करते हुए कहा गया कि इस प्रकार की घटनाओं से वरिष्ठ नागरिकों में भय का माहौल बन रहा है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से शहर में देर रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की, ताकि नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ लोगों, को सुरक्षा और सुकून का एहसास हो सके।
व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि पुलिस और प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!