नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
May 25, 2026
•
128 views
अपराध
नैनीताल: नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
मल्लीताल क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक के साथ मारपीट, अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालरोड निवासी 64 वर्षीय प्रदीप कुमार जेठी ने कोतवाली मल्लीताल में दी शिकायत में बताया कि वह 21 मई को अपने घर से माल रोड स्थित होटल की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान चीना बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति अपनी कार संख्या यूके04एएफ-6721 सड़क किनारे धो रहा था। आरोप है कि कार धोने का पानी उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके कपड़े भीग गए।
प्रदीप जेठी के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कार चालक उनके साथ अभद्रता करने लगा। उन्होंने बताया कि जब वह घटना का वीडियो बना रहे थे तो आरोपी ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया और फोन नीचे फेंक दिया। आरोप है कि चालक ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी
घटना में उनका चश्मा भी टूट गया।
पीड़ित ने स्वयं को वरिष्ठ नागरिक बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से वरिष्ठ नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 324(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!