गंगा दशहरा : भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व —डॉ .ललित तिवारी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 84 views
गंगा दशहरा : भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व —डॉ .ललित तिवारी धर्म
नैनीताल: भारतीय संस्कृति, शुद्ध भारतीयता एवं उसकी आध्यात्मिक चेतना की पहचान मां गंगा हैं। गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी और साक्षात ईश्वर का स्वरूप मानी जाती हैं। आध्यात्मिक दृष्टि से गंगा शुद्ध चेतना, ज्ञान और जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति प्रदान करती हैं। मान्यता है कि गंगा मनुष्य के शारीरिक, मानसिक और वाचिक पापों को धोकर उसे पवित्र करती हैं। पुराणों में वर्णित है कि गंगा स्नान करने, गंगाजल का सेवन करने अथवा मात्र “गंगा-गंगा” स्मरण करने से भी मनुष्य पापों से मुक्त होकर विष्णुलोक को प्राप्त होता है— “गंगा गंगेति यो ब्रूयात् योजनानां शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो विष्णुलोकं स गच्छति॥” महाराज भगीरथ की कठोर तपस्या से मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण हुआ। इसी कारण कठिन और अथक प्रयास को आज भी “भगीरथ प्रयास” कहा जाता है। शिवजी ने अपनी जटाओं में गंगा के प्रचंड वेग को धारण कर पृथ्वी को विनाश से बचाया, तभी गंगा का अवतरण संभव हो पाया। यह घटना साधक की आत्मा में ब्रह्मज्ञान के अवतरण का प्रतीक भी मानी जाती है। गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह पर्व 25 मई को मनाया जाएगा। उत्तराखंड में इस दिन द्वार पत्र लगाने की परंपरा भी प्रचलित है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना करने से दस प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसलिए इसे “गंगावतरण दिवस” भी कहा जाता है। मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए गंगा जी का यह मूल मंत्र अत्यंत प्रभावशाली माना गया है— “ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः॥” गंगा नदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र नदी है।
गंगा दशहरा : भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व —डॉ .ललित तिवारी body image 1
गंगा दशहरा : भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व —डॉ .ललित तिवारी body image 2
उत्तराखंड के गोमुख स्थित गंगोत्री हिमनद से भागीरथी के रूप में निकलकर देवप्रयाग में अलकनंदा से संगम के बाद यह “गंगा” कहलाती है। लगभग 2525 किलोमीटर की यात्रा करते हुए गंगा ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी, बिहार और बंगाल से बहती हुई ब्रह्मपुत्र के साथ मिलकर सुंदरबन डेल्टा का निर्माण करती है, जो विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है। यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी, सोन और दामोदर इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं। गंगा केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की जीवनरेखा है। यह करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार है। हिमालय से आने वाली उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी गंगा के मैदानी क्षेत्रों को अत्यंत उपजाऊ बनाती है, जिससे धान, गेहूं और अन्य फसलों का भरपूर उत्पादन होता है। सिंचाई, जलविद्युत, मत्स्य पालन और राष्ट्रीय जलमार्ग-1 के माध्यम से व्यापार एवं परिवहन में भी गंगा की महत्वपूर्ण भूमिका है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी गंगाजल अद्भुत माना गया है। शोधों में पाया गया है कि गंगा जल में वातावरण से ऑक्सीजन सोखने और स्वयं को शुद्ध बनाए रखने की असाधारण क्षमता होती है। इसमें पाए जाने वाले जीवाणुभोजी तत्व हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते। गंगा भारतीय संस्कृति, तीर्थाटन, पर्यटन और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र हैं। “गंगा तव दर्शनात् मुक्तिः” अर्थात गंगा के दर्शन, स्पर्श और स्नान मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा पर दसों दिशाओं के दिग्पालों की पूजा तथा गंगा स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी माना गया है। गंगा संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा “नमामि गंगे” और “स्पर्श गंगा” जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि गंगा की निर्मलता और अविरल धारा बनी रहे। मां गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं।
गंगा दशहरा : भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व —डॉ .ललित तिवारी body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

डीएसए मैदान में ईद की नमाज को मिली अनुमति, प्रशासन ने तय किए सख्त नियम धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 4

डीएसए मैदान में ईद की नमाज को मिली अनुमति, प्रशासन ने तय किए सख्त नियम

नैनीताल: ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज के आयोजन के लिए द नैनीताल जिमखाना एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) की ओर से अंजुमन …
शराब के नशे में युवक ने काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 2

शराब के नशे में युवक ने काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल: पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र में देर रात शराब के नशे में एक युवक द्वारा हंगामा करना लोगों के लिए परेशानी का …
मॉलरोड पर रेस ड्राइविंग कर रहा युवक पकड़ा, बाइक सीज अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 3

मॉलरोड पर रेस ड्राइविंग कर रहा युवक पकड़ा, बाइक सीज

नैनीताल: पर्यटन सीजन में मॉलरोड पर भीड़ के बीच तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस …
कारोबारी से अभद्रता पर व्यापार मंडल में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 122

कारोबारी से अभद्रता पर व्यापार मंडल में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

नैनीताल: नैनीताल। चीना बाबा मंदिर के निकट वरिष्ठ नागरिक एवं नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी तथा होटल व्यवसायी प्रदीप कुमार जेठी के …
नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 128

नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज

नैनीताल: नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज मल्लीताल क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक के …
70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 102

70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

नैनीताल: 70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग …
कैंची धाम मार्ग पर थार से खतरनाक स्टंटबाजी, पुलिस ने सिखाया सबक अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 24, 2026 111

कैंची धाम मार्ग पर थार से खतरनाक स्टंटबाजी, पुलिस ने सिखाया सबक

नैनीताल: सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टंटबाजी की एक वीडियो के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा …
वीर भट्टी क्षेत्र में जंगल में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 23, 2026 62

वीर भट्टी क्षेत्र में जंगल में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू

नैनीताल: वीर भट्टी क्षेत्र में जंगल में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू नैनीताल। मल्लीताल के वीर भट्टी …
वीकेंड पर कैंची धाम में नया ट्रैफिक प्लान लागू, टैक्सी दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 23, 2026 119

वीकेंड पर कैंची धाम में नया ट्रैफिक प्लान लागू, टैक्सी दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद

नैनीताल: कैंची धाम में वीकेंड पर बढ़ती भीड़ और लगातार लग रहे जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नया ट्रैफिक …
छात्रा उत्पीड़न आरोपों के बीच नरेश पांडे की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 26 मई को सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 138

छात्रा उत्पीड़न आरोपों के बीच नरेश पांडे की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 26 मई को

नैनीताल: नैनीताल। छात्रा उत्पीड़न मामले में भवाली उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नैनीताल के जिला …
Scroll to load more stories