शराब के नशे में युवक ने काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
May 25, 2026
•
5 views
अपराध
नैनीताल: पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र में देर रात शराब के नशे में एक युवक द्वारा हंगामा करना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।
जानकारी के अनुसार खन्स्यु निवासी उमेश चंद्र बर्गली अपने चाचा के घर आया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में चल रहे विवाद में बीच-बचाव करने के दौरान उसकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने शराब के नशे में बेकाबू होकर क्षेत्र में हंगामा शुरू कर दिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय निवासी नदीम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। एसआई मो. यूनुस ने बताया कि युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!