मॉलरोड पर रेस ड्राइविंग कर रहा युवक पकड़ा, बाइक सीज

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 5 views
मॉलरोड पर रेस ड्राइविंग कर रहा युवक पकड़ा, बाइक सीज अपराध
नैनीताल: पर्यटन सीजन में मॉलरोड पर भीड़ के बीच तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने रेस ड्राइविंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए युवक की बाइक सीज कर दी। जानकारी के अनुसार शाम के समय मल्लीताल मॉलरोड क्षेत्र में बाइक संख्या यूके 04 जैड 3669 को तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। उस दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। पुलिस टीम ने बाइक को रोककर चालक से दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के जरूरी कागजात नहीं मिले। एसआई मो. यूनुस ने बताया कि तल्लीताल धोबीघाट निवासी अमित सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

डीएसए मैदान में ईद की नमाज को मिली अनुमति, प्रशासन ने तय किए सख्त नियम धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 6

डीएसए मैदान में ईद की नमाज को मिली अनुमति, प्रशासन ने तय किए सख्त नियम

नैनीताल: ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज के आयोजन के लिए द नैनीताल जिमखाना एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) की ओर से अंजुमन …
शराब के नशे में युवक ने काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 5

शराब के नशे में युवक ने काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल: पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र में देर रात शराब के नशे में एक युवक द्वारा हंगामा करना लोगों के लिए परेशानी का …
कारोबारी से अभद्रता पर व्यापार मंडल में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 124

कारोबारी से अभद्रता पर व्यापार मंडल में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

नैनीताल: नैनीताल। चीना बाबा मंदिर के निकट वरिष्ठ नागरिक एवं नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी तथा होटल व्यवसायी प्रदीप कुमार जेठी के …
नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 130

नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज

नैनीताल: नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज मल्लीताल क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक के …
70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 103

70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

नैनीताल: 70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग …
गंगा दशहरा : भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व —डॉ .ललित तिवारी धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 85

गंगा दशहरा : भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व —डॉ .ललित तिवारी

नैनीताल: भारतीय संस्कृति, शुद्ध भारतीयता एवं उसकी आध्यात्मिक चेतना की पहचान मां गंगा हैं। गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी …
कैंची धाम मार्ग पर थार से खतरनाक स्टंटबाजी, पुलिस ने सिखाया सबक अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 24, 2026 112

कैंची धाम मार्ग पर थार से खतरनाक स्टंटबाजी, पुलिस ने सिखाया सबक

नैनीताल: सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टंटबाजी की एक वीडियो के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा …
वीर भट्टी क्षेत्र में जंगल में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 23, 2026 63

वीर भट्टी क्षेत्र में जंगल में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू

नैनीताल: वीर भट्टी क्षेत्र में जंगल में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू नैनीताल। मल्लीताल के वीर भट्टी …
वीकेंड पर कैंची धाम में नया ट्रैफिक प्लान लागू, टैक्सी दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 23, 2026 121

वीकेंड पर कैंची धाम में नया ट्रैफिक प्लान लागू, टैक्सी दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद

नैनीताल: कैंची धाम में वीकेंड पर बढ़ती भीड़ और लगातार लग रहे जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नया ट्रैफिक …
छात्रा उत्पीड़न आरोपों के बीच नरेश पांडे की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 26 मई को सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 139

छात्रा उत्पीड़न आरोपों के बीच नरेश पांडे की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 26 मई को

नैनीताल: नैनीताल। छात्रा उत्पीड़न मामले में भवाली उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नैनीताल के जिला …
Scroll to load more stories