स्वागत को तैयार डीएसए मैदान, 4 जून से शुरू होगा ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट; 49 टीमें दिखाएंगी दमखम

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 02, 2026 104 views
स्वागत को तैयार डीएसए मैदान, 4 जून से शुरू होगा ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट; 49 टीमें दिखाएंगी दमखम खेल
नैनीताल: नैनीताल:: सरोवर नगरी नैनीताल एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए तैयार है। ऐतिहासिक डीएसए मैदान में 4 जून से प्रतिष्ठित ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मैदान को आकर्षक रूप देने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता को और भव्य स्वरूप दिया गया है। देश के विभिन्न राज्यों से कुल 49 टीमों ने प्रतिभागिता की पुष्टि की है। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों की मजबूत टीमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 1.50 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। हॉकी सचिव चंद्र लाल साह ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता को हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से स्वीकृति प्राप्त है।
स्वागत को तैयार डीएसए मैदान, 4 जून से शुरू होगा ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट; 49 टीमें दिखाएंगी दमखम body image 1
स्वागत को तैयार डीएसए मैदान, 4 जून से शुरू होगा ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट; 49 टीमें दिखाएंगी दमखम body image 2
टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबलों के साथ-साथ खेल प्रेमियों को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और कला की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर के विभिन्न स्कूलों की सहभागिता से एक भव्य जुलूस भी निकाला जाएगा, जबकि पूर्व ओलंपियनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। डीएसए पदाधिकारियों ने बताया कि फ्लैट्स मैदान के सौंदर्यीकरण और अन्य व्यवस्थाओं का कार्य तेजी से पूरा किया गया है। मैदान अब खिलाड़ियों और दर्शकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रेंड्स कप के आयोजन से नैनीताल में खेल और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
स्वागत को तैयार डीएसए मैदान, 4 जून से शुरू होगा ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट; 49 टीमें दिखाएंगी दमखम body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

बारिश में झील तक पहुंचा कूड़े का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 02, 2026 45

बारिश में झील तक पहुंचा कूड़े का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

नैनीताल: मानसून से पहले हुई तेज बारिश ने नैनीताल की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। …
Nainital :चिल्ड्रन पार्क भी बना तालाब, बारिश में बह गए जल निकासी के दावे जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 02, 2026 62

Nainital :चिल्ड्रन पार्क भी बना तालाब, बारिश में बह गए जल निकासी के दावे

नैनीताल: नैनीताल:: सरोवर नगरी में लगातार हो रही बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी …
Nainital :चिल्ड्रन पार्क भी बना तालाब, बारिश में बह गए जल निकासी के दावे जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 02, 2026 4

Nainital :चिल्ड्रन पार्क भी बना तालाब, बारिश में बह गए जल निकासी के दावे

नैनीताल: नैनीताल:: सरोवर नगरी में लगातार हो रही बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी …
डेढ़ साल तक चोट से जूझते रहे, फिर जीता गोल्ड; भवाली के सूरज की शानदार वापसी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 01, 2026 98

डेढ़ साल तक चोट से जूझते रहे, फिर जीता गोल्ड; भवाली के सूरज की शानदार वापसी

नैनीताल: डेढ़ साल तक चोट से जूझते रहे, फिर जीता गोल्ड; भवाली के सूरज की शानदार वापसी भवाली। मजबूत इरादों और …
Nainital:टपकती छत के साए में इलाज, पहली बारिश में खुली अस्पताल की हकीकत शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 01, 2026 106

Nainital:टपकती छत के साए में इलाज, पहली बारिश में खुली अस्पताल की हकीकत

नैनीताल: नैनीताल। मानसून की औपचारिक दस्तक से पहले हुई बारिश ने एक बार फिर बीडी पांडे जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था …
नाव में बिना लाइफ जैकेट हुड़दंग करना पड़ा महंगा, हरियाणा के पर्यटक का कटा चालान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 01, 2026 110

नाव में बिना लाइफ जैकेट हुड़दंग करना पड़ा महंगा, हरियाणा के पर्यटक का कटा चालान

नैनीताल: नाव में बिना लाइफ जैकेट हुड़दंग करना पड़ा महंगा, हरियाणा के पर्यटक का कटा चालान नैनीताल। नैनीताल झील में नाव …
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 7 जून को, तैयारियां तेज धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 01, 2026 105

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 7 जून को, तैयारियां तेज

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 7 जून को, तैयारियां तेज नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की एक …
फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे माता-पिता, नैनीताल में बिछड़ी दिल्ली की 2 वर्षीय  बच्ची शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 31, 2026 229

फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे माता-पिता, नैनीताल में बिछड़ी दिल्ली की 2 वर्षीय बच्ची

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल में दिल्ली से घूमने आए एक परिवार की दो वर्षीय मासूम बच्ची अचानक अपने माता-पिता से बिछड़ …
मल्लीताल व तल्लीताल  में  होगी  800-900 वाहनों की पार्किंग  विकसित जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 161

मल्लीताल व तल्लीताल में होगी 800-900 वाहनों की पार्किंग विकसित

नैनीताल: उत्तराखंड शासन के आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को नैनीताल शहर में …
त्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की सफलता को मिला , मार्गशाला फाउंडेशन को UNDP SDG Achievers award सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 56

त्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की सफलता को मिला , मार्गशाला फाउंडेशन को UNDP SDG Achievers award

नैनीताल: उत्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की उद्यमशीलता और स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत मार्गशाला फाउंडेशन को संयुक्त …
Scroll to load more stories