सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 02, 2026 13 views
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत इस वर्ष 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्री गणेश को समर्पित यह व्रत विशेष रूप से संतान सुख, विघ्नों की शांति, धन-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है। इस बार यह व्रत सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे अत्यंत शुभ संयोग में पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है। शुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों का संयोग ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी, गेठिया नैनीताल के अनुसार, कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी की तिथि 3 जुलाई को प्रातः 11:21 बजे से प्रारंभ होगी। इस दिन श्रवण नक्षत्र प्रातः 11:47 बजे तक रहेगा। चंद्रमा रात्रि 12:48 बजे तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे। इस दिन का सबसे महत्वपूर्ण योग सर्वार्थ सिद्धि योग है, जो प्रातः 5:20 बजे से 11:47 बजे तक रहेगा। यह योग सभी प्रकार के शुभ कार्यों और पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। चंद्र दर्शन के बाद ही होगा व्रत का पारण संकष्टी चतुर्थी व्रत में भगवान गणेश की पूजा के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि चंद्र दर्शन और अर्घ्य के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। इस बार चंद्रोदय का समय रात्रि 9:54 बजे बताया गया है, हालांकि विभिन्न स्थानों के अनुसार इसमें कुछ अंतर हो सकता है। क्या है कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी का महत्व? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश सभी विघ्नों को दूर करने वाले और प्रथम पूज्य देवता हैं। कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से जीवन के संकट दूर होते हैं, संतान प्राप्ति की इच्छा पूर्ण होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है, जो संतान सुख, स्वास्थ्य और आर्थिक उन्नति की कामना रखते हैं। व्रत और पूजा विधि * प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। * भगवान श्री गणेश का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें। * पूजा स्थल पर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। * भगवान को दूर्वा, लाल पुष्प, सिंदूर, अक्षत, मोदक और लड्डू अर्पित करें। * गणेश मंत्रों और गणेश चालीसा का पाठ करें। * दिनभर व्रत रखें और शाम को पुनः गणेश पूजन करें। * रात्रि में चंद्र दर्शन कर उन्हें अर्घ्य दें और उसके बाद व्रत का पारण करें। कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत की कथा भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को सुनाई थी।
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि body image 1
भगवान श्रीकृष्ण ने बताया कि द्वापर युग में माहिष्मती नगरी में महीजित नामक एक प्रतापी और धर्मात्मा राजा राज्य करता था। वह अपनी प्रजा का पालन पुत्रवत करता था, लेकिन स्वयं संतानहीन था। समय बीतने के साथ राजा वृद्ध हो गया, लेकिन उसे संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ। चिंतित होकर उसने विद्वान ब्राह्मणों और प्रजा से इस विषय में परामर्श किया। तब ब्राह्मण और प्रजा समाधान की खोज में वन की ओर गए, जहां उन्हें महान तपस्वी और त्रिकालदर्शी महर्षि लोमश तपस्या करते हुए दिखाई दिए। प्रजा ने महर्षि को अपनी समस्या बताई और राजा के लिए संतान प्राप्ति का उपाय पूछा। महर्षि लोमश ने कहा कि आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के व्रत और पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि यह व्रत निःसंतान को संतान, निर्धन को धन और दुखी को सुख प्रदान करता है। महर्षि के निर्देशानुसार राजा महीजित ने श्रद्धापूर्वक गणेश चतुर्थी का व्रत किया, ब्राह्मणों को भोजन कराया तथा वस्त्र और दान-दक्षिणा प्रदान की। भगवान गणेश की कृपा से कुछ समय बाद रानी सुदक्षिणा को एक सुंदर और गुणवान पुत्र की प्राप्ति हुई। भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ इस व्रत का पालन करता है, उसके सभी कष्ट दूर होते हैं, शत्रुओं का नाश होता है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। धार्मिक मान्यता मान्यता है कि कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी का व्रत श्रद्धापूर्वक करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में आने वाली बाधाएं, संकट और दुख दूर होकर सुख, समृद्धि और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। — आलेख: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी, गेठिया, नैनीताल
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 100

रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार देर शाम उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए चार पर्यटकों ने शराब के नशे में …
लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 4

लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम

नैनीताल: लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम नैनीताल। लोअर मॉल रोड …
नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 103

नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग

नैनीताल: नैनीताल, 3 जुलाई। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को जनहित, पर्यटन, पार्किंग व्यवस्था और भवन निर्माण …
बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 134

बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की

नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की मांग नैनीताल। बीडी …
चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 109

चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल

नैनीताल: नैनीताल घूमने आए राजस्थान के नागौर निवासी 20 वर्षीय प्रदीप चाइना पीक ट्रेक के दौरान करीब 10 फीट गहरी खाई …
नैनीताल सड़क हादसा: 20 दिन बाद सीवर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 95

नैनीताल सड़क हादसा: 20 दिन बाद सीवर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नैनीताल: नैनीताल मल्लीताल स्थित पुराना घोड़ा स्टैंड एसबीआई तिराहे पर 12 जून को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल दिल्ली की …
छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं, व्यापार मंडल चिंतित जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 49

छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं, व्यापार मंडल चिंतित

नैनीताल: नैनीताल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय से छह अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण के विरोध में मां नैना देवी व्यापार मंडल …
मालवाहक वाहन के डाले में बैठकर यात्रा करते दिखे बच्चे, आरटीओ ने जांच के दिए निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 53

मालवाहक वाहन के डाले में बैठकर यात्रा करते दिखे बच्चे, आरटीओ ने जांच के दिए निर्देश

नैनीताल: नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मालवाहक वाहन में बच्चों के असुरक्षित सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से …
कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 64

कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण

नैनीताल: लोअर मॉल रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों में हो रही देरी और कारोबारियों की बढ़ती नाराजगी के बीच बुधवार …
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 96

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी …
Scroll to load more stories