छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं, व्यापार मंडल चिंतित

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 02, 2026 49 views
छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं, व्यापार मंडल चिंतित जनहित
नैनीताल: नैनीताल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय से छह अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण के विरोध में मां नैना देवी व्यापार मंडल ने स्थानीय विधायक के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर तबादला आदेश निरस्त करने की मांग की है। व्यापार मंडल का कहना है कि एक साथ छह विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी, जिसका सीधा असर नैनीताल की जनता और मरीजों पर पड़ेगा। व्यापार मंडल के सचिव शिवशंकर गुहा मजुमदार द्वारा प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के छह वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र रावत, पैथोलॉजिस्ट डॉ. ममता पांगती, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोनिका, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला और डॉ. वीके मिश्रा शामिल हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि ये सभी चिकित्सक लंबे समय से नैनीताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा स्थानीय परिस्थितियों और मरीजों की आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित हैं। इनके अनुभव और विशेषज्ञता के कारण क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। व्यापार मंडल ने कहा कि एक साथ छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से स्थानीय नागरिकों और मरीजों में चिंता का माहौल है। यदि स्थानांतरण आदेश लागू होता है तो अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और लोगों को बेहतर उपचार के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ सकता है। व्यापार मंडल ने विधायक से हस्तक्षेप कर शासन स्तर पर स्थानांतरण आदेश को निरस्त कराने तथा सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को यथास्थान बनाए रखने की मांग की है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 98

रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार देर शाम उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए चार पर्यटकों ने शराब के नशे में …
लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 4

लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम

नैनीताल: लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम नैनीताल। लोअर मॉल रोड …
नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 101

नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग

नैनीताल: नैनीताल, 3 जुलाई। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को जनहित, पर्यटन, पार्किंग व्यवस्था और भवन निर्माण …
बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 134

बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की

नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की मांग नैनीताल। बीडी …
चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 107

चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल

नैनीताल: नैनीताल घूमने आए राजस्थान के नागौर निवासी 20 वर्षीय प्रदीप चाइना पीक ट्रेक के दौरान करीब 10 फीट गहरी खाई …
नैनीताल सड़क हादसा: 20 दिन बाद सीवर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 95

नैनीताल सड़क हादसा: 20 दिन बाद सीवर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नैनीताल: नैनीताल मल्लीताल स्थित पुराना घोड़ा स्टैंड एसबीआई तिराहे पर 12 जून को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल दिल्ली की …
मालवाहक वाहन के डाले में बैठकर यात्रा करते दिखे बच्चे, आरटीओ ने जांच के दिए निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 53

मालवाहक वाहन के डाले में बैठकर यात्रा करते दिखे बच्चे, आरटीओ ने जांच के दिए निर्देश

नैनीताल: नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मालवाहक वाहन में बच्चों के असुरक्षित सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से …
कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 63

कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण

नैनीताल: लोअर मॉल रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों में हो रही देरी और कारोबारियों की बढ़ती नाराजगी के बीच बुधवार …
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 96

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी …
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 12

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी …
Scroll to load more stories