नैनीताल झील से स्थानीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर
June 26, 2026
•
214 views
दुर्घटना
नैनीताल: नैनीताल। नैनीताल झील से एक स्थानीय युवक का शव बरामद होने के बाद शहर में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान मल्लीताल निवासी मनीष शाह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल ने शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष शाह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, बीती रात उन्होंने फोन पर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
बाद में नैनीताल झील से एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त मनीष शाह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!